नए साल की पूर्व संध्या पर मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा
https://www.zeromilepress.com/2022/12/blog-post_877.html
नागपुर। वर्ष 2022 के अंतिम दिन शनिवार आने से शनि, हनुमान मंदिर, नवग्रह मंदिरों के साथ श्रीगणेश, महालक्ष्मी मंदिर और शिवालयों में भक्तगणों ने माथा टेका और नववर्ष की एक दूसरे को शुभेच्छा के संदेश दिए.
नववर्ष की पूर्व संध्या पर जहाँ शहर के होटल, रेस्टोरेंट, बगीचों में लोगों ने अपना समय बिताया. वहीँ फुटला तालाब के पास शाम से नागरिकों का आवागमन प्रारम्भ हुआ. यहाँ मध्यरात्रि तक युवाओं, महिला, पुरुष, बच्चों ने उत्साह के साथ वर्ष का अंतिम दिन थर्टी फर्स्ट मनाया.
आज रविवार को भी नववर्ष के आगमन पर शहर के विविध मंदिरों, बाग बगीचों और रेस्टोरेंट में रविवार का दिन आने से नागरिकों के नववर्ष पर खुशियां मनाने की सम्भावना है. सोशल मीडिया पर भी नागरिकों ने एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामनायें दी.