Loading...

'उभरते सितारे' में 'स्वागतम् 2023'



नागपुर। विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन का नव प्रतिभाओं का सदाबहार लोकप्रिय उपक्रम 'उभरते सितारे'। जिसके अंतर्गत, 'स्वागतम् 2023' थीम पर सभी के लिए ज्ञान और मनोरंजन से भरपूर संगीतमय रोचक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में बहुआयामी व्यक्तिमत्व अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त इंजीनियर श्री. वीरेंद्र पाल सिंह उपस्थित थे। इनका स्वागत संयोजक युवराज चौधरी ने किया। अपने संबोधन में वीरेंद्र पाल सिंह जी ने बच्चों को बताया की सफलता का शॉर्टकट नहीं है, कड़ी मेहनत ही एकमात्र उपाय है। 

तथा, डॉ. हरिवंश राय बच्चन की एक कविता 'कोशिश करने वालों की हार नहीं होती' बच्चों को सुनाई । सबसे पहले कार्यक्रम की प्रस्तावना संयोजक युवराज चौधरी ने रखी। जिसमें उन्होंने 'स्वागतम् नववर्ष' विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस अवसर पर सहसंयोजिकाएं वैशाली मदारे और कृष्णा कपूर ने सभी उपस्थित दर्शकों का पुष्प देकर उनका स्वागत किया।  

तत्पश्चात, बच्चों ने एक से बढ़कर एक गीतों और दिलकश नृत्य से समा बांध दिया। जिसमें, वेदांत केसरवानी, मिहिका खोत, त्रिशिका वाघमारे, देवांशी पटनायक, प्रणवी वनकर, कृतिका बलवानी, अवंतिका इसरानी, तनीषा सहारे, पुलस्त्य विजय तरारे, आर्यन पवार, भव्या अरोरा, नंदिनी बागडे, राम बागल, किमया नन्हई और जानवी तामगडे  ने शानदार गीत सुनाए। नव्या तांडेकर, आयुष बुरडे, देवांशी पटनायक, हर्षिका सहारे,  संपूर्णा रेमंडल, यशस्वी गोवारदिपे  के नृत्य ने मन मोह लिया। 

बच्चों की  कलात्मक सृजनता को लक्ष्मी घनश्याम नन्हई, मीनाक्षी केसरवानी, लीला पवार, प्रीति अभिजीत बागल, मोनिका विकास रेमंडल, आशा वेदप्रकाश अरोरा, देवस्मिता मानस पटनायक, सीमा लूहा, रौनक रुंघटा, बाबा खान, आनंद डोंगरे, पूर्वी मंगेश वैद्य, निधी रेहपाडे आदि ने खूब सराहा। कार्यक्रम में प्रशांत शंभरकर और कृष्णा कपूर ने सहयोग किया। 

कार्यक्रम का संचालन क्रमशः राज चौधरी तथा वैशाली मदारे ने किया। सभी उपस्थित सुधिजनों, कलाकारों और दर्शकों का आभार संयोजक राज चौधरी ने व्यक्त किया।
कला 4689750116021894394
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list