नाबाद 508 रन बनाने वाले यश चवडे का विधायक ठाकरे ने किया अभिनंदन
https://www.zeromilepress.com/2023/01/508.html
नागपुर। पश्चिम नागपुर हिलटाप काली मंदिर के पास रहने वाले यश श्रावण चवडे उम्र 14 वर्ष, 8वीं क्लास, सरस्वती विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र ने हाल ही झुलेलाल मैदान पर 40 ओवर के मैच में पहले सलामी बैंटिग करते हुए 508 रन याने पांच सेंचुरी का विक्रमी कारनामा कर के जो कीर्तिमान बनाया उसके लिए नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व विधायक विकास ठाकरे ने यश के निवास पर आकर उसका हार्दिक अभिनंदन गुलदस्ता देकर किया। और हरसंभव मदद का आश्वासन भी नगर के प्रसिद्ध कवि तन्हा नागपुरी के सामने मकर संक्रांति पर्व पर दिया। उल्लेखनीय हैं कि 40 ओवर में नाबाद 508 रन बनाने वाले यश ने 178 गेंदों पर 81 चौके व 18 छक्के जमाए और सरस्वती विद्यालय को जीत का गौरव दिया।
बहरहाल इस मौके पर विधायक विकास ठाकरे, तन्हा नागपुरी, श्याम भाऊ सोनेकर, केतन ठाकरे, अरविंद वानखेड़े, श्रावण चवडे,अनिकेत गुप्ता आदि प्रशंसक उपस्थित थे। केन्द्र सरकार, राज्य सरकार व महानगर पालिका ने यश चवडे का स्वागत सत्कार हौसला अफजाई में करने का अनुरोध तन्हा नागपुरी ने किया है।