Loading...

आकाश में पतंग और मंदिरों में भक्तो का डेरा



उत्साह, उमंग और ऊर्जा से मनाया मकर संक्रांति 

नागपुर। रविवार को मकर संक्रांति होने से सूर्य मकर राशि में उत्तरायण होकर प्रवेश से महत्त्व दुगुना हो गया. मकर संक्रांति पर तिल, खिचड़ी दान का महत्त्व है. अनेक वर्ष से मौसम और हवा के बदलाव के त्यौहार पर आकाश में पतंग उड़ाने की पारंपरिक रस्म का अनेक नागरिकों ने प्रयोग किया. 

छतों पर वो काटा मंदिरों में धार्मिक पूजा, दान, धर्म की छबि देखने को मिली. अनेक श्रद्धालुओं ने जरूरतमंदों को अन्न दान, गुड, तिल लड्डू का दान भी किया. मंदिरों में एक माह से चल रहे धनुर्मास उत्सव का समापन किया गया. 

मंदिरों में श्रद्धालुओं को खिचड़ी, तिल गुड बर्फ़ी प्रसाद का वितरण किया गया. इस विशेष मौके पर महिलाओं ने वान सामग्री आदान प्रदान करके मकर संक्रांति का पर्व उत्साह, उमंग और ऊर्जा के साथ मनाया. 

साथ ही हल्दी कुमकुम के आयोजन भी किये जा रहे है. अनेक श्रद्धालुओं ने सुबह मंगल स्न्नान कर सूर्य को अर्घ्य भी किये. धारस्कर रोड पर कई श्रद्धालुओं ने जरूरतमंदों को दान दिया और पुण्य लाभ लिया. शहर में अनेक पुलों को आवागमन के लिए बंद रखा गया. 

अनेक बाज़ारों में अवकाश होने से आसमान में पतंग उड़ाने के प्रति जोश भी दिखाई दिया, शाम को उड़न तश्तरियाँ भी छोड़ी गई थी. शाम को सूर्य की लालिमा के बीच पतंगबाजी का अद्भुत नजारा दिखा।
समाचार 3957166039920388859
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list