Loading...

ज्येष्ठ नागरिक स्वस्थ जीवन के लिए निर्गोपचार को अपनाएं : डॉ. उगेमुगे


ज्येष्ठ नागरिक प्रतिष्ठान का निसर्गोपचार शिविर सफल रहा

नागपुर। ज्येष्ठ नागरिक प्रतिष्ठान, नागपुर एवं संजीवन निसर्गोपचार केंद्र के संयुक्त तत्वावधान तथा दीनदयाल नगर समत्कृर्ष संस्था व वरिष्ठ नागरिक परिसंघ के सहयोग से पंडित दीनदयाल सभागृह, दीनदयाल नगर में ज्येष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क निसर्गोपचार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 121 महिला पुरूष ज्येष्ठ नागरिकों ने निसर्गोपचार चिकित्सा का लाभ उठाया।
              
शिविर का उद्घाटन भाजप प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य राजीव हडप के हाथों हुआ। इस अवसर पर पूर्व महापौर नंदाताई जिचकार, पूर्व नगरसेवक दिलीप दिवे, संजीवन केन्द के संचालक डॉ संजय उगेमुगे, ज्येष्ठ नागरिक प्रतिष्ठान के सचिव डॉ राजू मिश्रा, दीनदयाल नगर समत्कृर्ष संस्था के अध्यक्ष आशुतोष पाठक, सचिव राजू पथे प्रमुखता से उपस्थित थे. 
              
उदघाटन अवसर पर डॉ उगेमुगे ने ज्येष्ठ नागरिकों को निरोगी जीवन जीने के लिए अधिकाधिक तौर पर निसर्गोपचार अपनाने की सलाह दी । उन्होंने कहा कि निसर्गोपचार ज्येष्ठ नागरिकों के निरोगी जीवन के लिए मूलमंत्र ही है। इस अवसर पर पूर्व महापौर नंदाताई जिचकार ने कहा कि ज्येष्ठ नागरिकों को चाहिए कि वे सदा हंसमुख और पूरी तरह चिंता मुक्त रहें । कार्यक्रम का संचालन, आयोजन समिति के दिलीप कातरकर ने एवं आभार प्रदर्शन चंद्रकांत देशपांडे ने किया।
              
शिविर की सफलता के लिए ज्येष्ठ नागरिक प्रतिष्ठान, स्वास्थ्य संवर्धन समिति के सदस्य मोहन पांडे, दीपक शेंडेकर, मधुकर दहिकर, वासुदेव सिंग निकुंभ, मिलिंद वाचणेकर, पुष्पाताई देशमुख, आयोजन समिति के दिलीप कातरकर, चंद्रकांत देशपांडे, गिरीश बक्षी, अनंत साठे, सुधीर वाराणशीवार , श्रीधर नहाते, जितेंद्र भोयर ने अथक प्रयास किए। 
    
कार्यक्रम में  हेमंत अंबरकर, नानासाहब समर्थ, अरुण भुरे, विजय बावणकर, पुरूषोत्तम पेटकर, अंगदसिंग सोलंकी, बिपीन तिवारी, सुरेश तन्नीरवार, श्रीराम दुरूगकर, माधुरी पाखमोडे, वंदना वारके, डाॅ मंगला गावंडे आदि ज्येष्ठ नागरिक प्रतिष्ठान समन्वय समिति सदस्य उपस्थित थे ।
              
शिविर के समापन अवसर पर ज्येष्ठ नागरिक प्रतिष्ठान के सचिव डॉ राजू मिश्रा ने अपने वक्तव्य में, शिविर को उत्स्फूर्त प्रतिसाद दिए जाने पर ज्येष्ठ नागरिकों का दिल से आभार माना तथा शिवीर आयोजन समिती सदस्यों को बधाई दी. 
      
समाचार 4491765141697151885
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list