Loading...

जरीपटका में स्व हीराबेन मोदी की प्रार्थना सभा

 

सिंधी समाज ने अर्पित की श्रद्धांजलि

नागपुर। महाराष्ट्र सिंधु विकास संस्था द्वारा स्वर्गीय हीराबेन मोदी की संत सतरामदास धर्मशाला (समाधी) जरीपटका में प्रार्थना सभा आयोजित की गई. प्रार्थना सभा में सर्वप्रथम पूज्य घोटकी पंचायत द्वारा शोक संदेश संपूर्ण समाज की ओर से पड़ा गया। 

संस्था के अध्यक्ष व पूर्व स्थाई समिति अध्यक्ष वीरेंद्र कुकरेजा ने प्रस्तावना रखते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता ने उन्हें किसी भी लोभ में ना पढ़ते हुए सच्ची निष्ठा के साथ राष्ट्र सेवा करना सिखाया और उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र सेवा कर रहे है। ऐसे राष्ट्रभक्त को जन्म देनेवाली माता को वे नमन करते हैं। पंडित सुरेंद्रपाल द्वारा स्वर्गीय हीराबेन मोदी के मोक्ष प्राप्ति हेतु शांति पाठ किया गया। विधायक कृष्णा खोपड़े ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निष्ठावान बनाने वाली मां को मै नमन करता हूं। 

विकास कुंभारे, पूर्व विधायक गिरीश व्यास, डॉ. मिलिंद माने, डॉ. उपेंद्र कोठेकर ने स्वर्गीय हीराबेन की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया मां द्वारा दिए गए उच्च संस्कारों पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद  को राष्ट्र के प्रति समर्पित कर राष्ट्रसेवा कर रहे हैं । अंत में सभी ने मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रार्थना सभा में सभी संत, दरबारे, व्यापारी,पंचायतें, संस्थाएं सम्मिलित हुई। 

प्रार्थना सभा की व्यवस्था संस्था के उपाध्यक्ष पी.टी. दारा व मंच संचालन सचिव डॉ. विंकी रूघवानी ने किया। प्रार्थना सभा में साईं वसनशाह दरबार के संत साईं केशवदास जग्यासी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जो उनकी मा ने संस्कार दिए जिसके कारण  भारत में ही नहीं संपूर्ण विश्व के चहेते बन गए है। 

श्री कलगीधर सत्संग मंडल के अधिवक्ता माधवदास ममतानी, साईं चांदुराम दरबार के भाई साहब तुलसीदास खुशालानी, संत सहजराम दरबार से दादी सुशीला देवी, धरमदास  दरबार से चुन्नीलाल चेलानी, 

भाई साहब लच्छूराम ,खटवारी दरबार से साईं फकीरा, वलीराम सहजरामानी, घनश्याम कुकरेजा, भाई साहब पी.डी. केवलरामानी, आर्य विद्या सभा के सचिव राजेश लालवानी दौलत कुंगवानी, सिंधु युवा फोर्स के अध्यक्ष गुड्डू केवलरामानी, दयानंद कालेज की प्राचार्य डॉ. गीता हरवानी, मंजू कुंगवानी, डॉ. वंदना खुशालानी, ईश्वरी डेमला, मुरली केवलरामानी, राजीव ज्ञानचंदानी, 

VSSS के महाराष्ट्र के अध्यक्ष प्रताप मोटवानी, जिवतराम चोटरानी, भूषण खूबचंदानी, नारायणदास आहूजा, ठाकुर आनंदानी, संजीवनी फाउंडेशन के अध्यक्ष वाधनदास तलरेजा, प्रताप देवानी,  पूर्व नगरसेविका प्रमिला मथरानी, सुषमा चौधरी, 

संजय चौधरी, महेंद्र धनविजय, जितेंद्रसिंह ठाकुर, प्रताप मोटवानी, प्राचार्य विजय केवलरामानी, राजेश बटवानी, शंकर भोजवानी, नरेश खुशालानी, सुंदर कला संगम के अध्यक्ष किशन आसुदानी भगत कवर राम धर्मशाला के अध्यक्ष अशोक केवलरामानी उदासी, दरबार के बेबुराम बत्रा, एसएसडी धाम के श्रीचंद दासवानी भाई निचलदास चावला, घनश्याम गोधानी, 

सिंधी सोशल फोरम के अध्यक्ष मोहन मंजानी, किशन रामनानी, श्रीचंद चावला, डॉक्टर सरिता माने, मेलाराम गोधानी, सौ.रत्ना कुकरेजा, मनीष दासवानी, जगदीश वंजानी, संजय हेमराजानी, नाग विदर्भ चेंबर ऑफ एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्विन मेहाडीया, गोल्डी तुली, सचिन पुनियानी, ज्येष्ठ मित्र मंडल के अध्यक्ष अर्जुनदास आहूजा व सैकड़ों की संख्या में सामाजिक  कार्यकर्ता व नागरिक सम्मिलित हुए।
समाचार 1615970672408123410
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list