स्वामी विवेकानंद की जयंती पर नमन
https://www.zeromilepress.com/2023/01/blog-post_96.html
नागपुर। दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। राष्ट्रीय युवा दिवस भारत के युवाओं और नव जवानों को समर्पित एक खास दिन है जो देश के भविष्य को बेहतर और स्वस्थ बनाने की क्षमता रखते हैं। स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था उनके बचपन का नाम नरेंद्रनाथ दत्त था।
आध्यात्मिक मार्ग अपनाने के बाद उनको स्वामी विवेकानंद के नाम से जाना जाने लगा,1985 मे भारत सरकार ने स्वामी जी के जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाने का फैसला लिया, वह बेहद कम उम्र में विश्वविख्यात प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु बन गए थे।
1893 में अमेरिका के शिकागो में हुए विश्व धार्मिक सम्मेलन में भारत और हिंदुत्व का प्रतिनिधित्व किया था उनकी विचारों से पूरी दुनिया उनकी ओर आकर्षित हुई। सिर्फ 25 साल की उम्र में ही नरेंद्रनाथ ने अध्यात्म का मार्ग अपना लिया था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता में एसोसिएट प्राध्यापिका गीता गलानी ने स्वामी के जीवनी पर प्रकाश डाला। छात्राओं में कु खुशी तुरुकमाने तथा कु विभा जोड़ापे ने स्वामीजी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का आयोजन और संचालन डॉ चेतना पाठक ने किया, कार्यक्रम में डॉ मोनाली मसीह उपस्थित थे। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन डॉ मीना बालपांडे ने किया। कार्यक्रम सफल बनाने हेतु सभी प्राध्यापिका और छात्रोंआओ का योगदान रहा।