डॉ. विंकी रूघवानी राष्ट्रीय सिकलसेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के लिए नामांकित
https://www.zeromilepress.com/2023/07/blog-post_78.html
नागपुर। डॉ. विंकी रुघवानी को भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय राष्ट्रीय सिकलसेल एनीमिया उन्मूलन मिशन पर तकनीकी समिति में एक विशेषज्ञ के रूप में नामित किया गया हैं। इस मिशन का उद्घाटन 2 जुलाई 2023 को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया।
इस मिशन के तहत हमारे देश को 2047 तक सिकलसेल रोग से मुक्त किया जाएगा और अगले तीन वर्षों में 7 करोड़ लोगों की सिकलसेल की जांच की जाएगी। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और अन्य राज्यों सहित बड़ी आदिवासी आबादी वाले 17 राज्यों में स्क्रीनिंग की जाएगी।
डॉ. विंकी रुघवानी थैलेसीमिया और सिकलसेल सोसायटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष हैं।
थैलेसीमिया और सिकलसेल सोसाइटी ऑफ इंडिया पिछले 22 वर्षों से देश में विशेष रूप से भारत के मध्य भाग में थैलेसीमिया और सिकलसेल रोगियों के कल्याण और इस बीमारी की रोकथाम के लिए काम कर रही हैं। डॉ. विंकी रुघवानी शहर के बालरोग विशेषज्ञ हैं और थैलेसीमिया व सिकलसेल सेंटर के संचालक हैं।
इस सेंटर में थैलेसिमिया व सिकलसेल के मरीजों के लिए निशुल्क ब्लड ट्रांसफ्यूज़न की सुविधा उपलब्ध कराई गयी हैं। उन्होंने इन खतरनाक बीमारी से पीड़ित मरीजों की पीड़ा के बारे में सरकार को अवगत कराकर इन बच्चों के लिए आवश्यक दवाओं की लागत कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं। इसके अलावा वह विदर्भ क्षेत्र से हैं जहां सिकलसेल रोग के मरीज बड़ी संख्या में हैं। वे भारत सरकार के आदिवासी मामलों के मंत्रालय में सिकलसेल रोग के लिए तकनीकी समिति के भी विशेषज्ञ हैं।
डॉ. विंकी रुघवानी के उक्त राष्ट्रीय सिकलसेल एनीमिया उन्मूलन मिशन में नामांकन के बाद विदर्भ के मरीजों की समस्याओं का समाधान और इस बीमारी की रोकथाम में मदद मिलेगी। डॉ. विंकी रुघवानी को उनके मनोनयन पर कई संगठनों और एसोसिएशनों ने बधाई दी हैं।