Loading...

अंतरंग में ‘नव वर्ष नव संकल्प' विषय पर परिचर्चा का हुँवा आयोजन


नागपुर। विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन के उपक्रम अंतरंग महिला चेतना मंच के मासिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में 'नव वर्ष नव संकल्प' विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया. अतिथि के रूप में विदुषी माया शर्मा कविता शाह और भारती रावल मंच पर उपस्थित थे.परिचर्चा के साथ प्रश्नोत्तरी का रोचक कार्यक्रम भी संपन्न हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन तथा सरस्वती वंदना से हुई. ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी का संयोजन तथा संचालन कविता शाह ने किया. 

परिचर्चा में रीमा दीवान चड्ढा, माया शर्मा, भारती रावल, ज्योति गजभिए, विधि ग्वालानी, संतोष बुद्धराजा, नंदा वज़ीर, अनीता गुप्ता, सुषमा अग्रवाल, किरण हटवार, नंदिनी सुदामल्ला, अमिता शाह,स्वर्णिमा सिन्हा आदि सखियों ने अपने-अपने नव वर्ष के नव संकल्प सुनाये. सखियों ने कहा कि हर्षोल्लास के साथ नव वर्ष मनाया जाये और नव वर्ष अच्छे स्वास्थ्य के साथ सारे संकल्प पूर्ण करे. लक्ष्मी वर्मा ने भजन सुनाया. कार्यक्रम का संयोजन तथा संचालन शगुफ़्ता क़ाज़ी ने किया. रश्मि मिश्रा ने आभार प्रदर्शन किया.
समाचार 3651413913209300020
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list