Loading...

अखिल भारतीय मराठी नाट्य परिषद नागपुर शाखा की कार्यकारिणी घोषित


अध्यक्ष अजय पाटील, प्रमुख कार्यवाहक नरेश गड़ेकर


नागपुर। विष्णुजी की रसोई के कार्यालय में 28 दिसंबर को अखिल भारतीय मराठी नाट्य परिषद, नागपुर शाखा के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के अध्यक्ष के रूप में अजय पाटील इनकी तथा प्रमुख कार्यवाहक के रूप में नरेश गडेकर एवं संपूर्ण कार्यकारिणी की अविरोध चुनाव प्रक्रिया अखिल भारतीय मराठी नाट्य परिषद के विश्वस्त डॉ गिरीश गांधी इनकी प्रमुख उपस्थिति में संपन्न हुआ।
नाट्य परिषद नागपुर शाखा की वार्षिक सर्वसाधारण सभा हाल ही में संपन्न हुई। 

इस सभा में अखिल भारतीय मराठी नाट्य परिषद मध्यवर्ती की ओर से नियामक मंडल सदस्य उज्वल देशमुख निरीक्षक के रूप में उपस्थित थें। इस सभा में पंच वार्षिक चुनाव इस विषय के अंतर्गत कार्यकारिणी के लिए 19 सदस्यों को सर्वसम्मती से चुना गया। विश्वस्त डॉ गिरीश गांधी इनकी उपस्थिति में 8 पदाधिकारियों तथा 11 सदस्यों का चुनाव बिना किसी विरोध के संपन्न हुआ।

नवनियुक्त कार्यकारिणी इस प्रकार हैं - 

अध्यक्ष- अजय पाटील, उपाध्यक्ष-(प्रशासन) विष्णु मनोहर, उपाध्यक्ष-(उपक्रम) दीपक मते, प्रमुख कार्यवाह- नरेश गडेकर, कोषाध्यक्ष- अविनाश सोनुले, सहकार्यवाह- राकेश खाडे, वैदेही चवरे सोयीतकर, नितिन पात्रिकर,


कार्यकारिणी सदस्य- प्रमोद भूसारी, प्रफुल्ल फरकासे, संजय रहाटे, किशोर डाऊ, कविता भूरे, प्रशांत मंगदे, अभय अंजीकर, सलीम मेहबूब शेख़, डॉ रवींद्र भुसारी, डॉ राजेश नाईक, तथा निलेश खांडेकर।

समाचार 3048505165609347081
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list