Loading...

विजयिनी सखियों ने मातृसेवा संघ के बच्चों संग बांटी खुशियां


नागपुर। विजयिनी संस्था की ओर से 'एक दायित्व मानवता के हित में' कार्यक्रम की श्रृंखला में कार्यक्रम आशीष पल-1२  का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की संयोजिकाविजयिनी संगीता पांडे थी. विजयिनी सखियों ने मातृसेवा संघ के दिव्यांग बच्चों को उनकी जरूरत अनुसार मुख्य अध्य्यापिका मृणालिनी देशमुख के मार्गदर्शन में बच्चों को खाद्य सामग्री का सहयोग प्रदान किया।


विजयिनी सखियों ने उनके साथ दो घंटे समय बिताकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया। उन्हें तरह तरह के खेल खिलवाए गए। अंत मे बच्चों को भेंट में उपहार दिए गए। महिला दिवस को ध्यान में रखते हुए विजयिनी पूनम हिंदुस्तानी ने सभी विजयिनी सखियों को स्नेह भेट प्रदान किया किए साथ ही अमृत भाव तथा अमृत शब्द समर्पित किए। 


इस आशीष पल-१२ की गतिविधि को सफल बनाने में संयोंजिका विजयिनी संगीता पांडे, विजयिनी पूनम हिंदुस्तानी, विजयिनी रूबी दास, विजयिनी सुनीता अनेजा, विजयिनी मीना यादव, विजयिनी ममता तिवारी, विजयिनी सुजाता दुबे, यूवा विजयिनी ऐश्वर्या राऊत,  वैष्णवी ढगए, ज्योति पयासी, सिया रणसिंगे, विजयिनी दीक्षा भोयर, विजयिनी एकता खत्री, विजयिनी इशिता चौधरी, विजयिनी सुप्रिया मसराम, विजयिनी डॉ सुषमा नितनवरे, विजयिनी उज्मा कौशर, विजयिनी अरूणा सोनी, विजयिनी जिज्ञीशा शाह ने प्रमुखता से उपस्थित रहकर योगदान दिया।
समाचार 5214569127001702692
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list