डॉ. बालकृष्ण महाजन शिवजयंती उत्सव में सम्मानित
https://www.zeromilepress.com/2024/02/blog-post_22.html
नागपुर। छत्रपति शिवाजी महाराज के जयंती पर राजा शिव छत्रपति प्रतिष्ठान, गांधीगेट, नागपुर द्वारा ‘शिवजयंती उत्सव -2024’ में महाराष्ट्र राज्य के पंद्रह रत्नों को मानपत्र देकर सम्मानित किया। जिसमें महानगर के डॉ बालकृष्ण महाजन को साहित्य की श्रेणी में राजा साहब श्री मुधोजी भोसले, एसीपी श्री संजय पाटील एवं अन्य महानुभावों के करकमलों से शाल श्रीफल, तुलसी का पौधा और मानपत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉ बालकृष्ण महाजन के साहित्यिक योगदान पर यह पुरस्कार दिया गया।
डॉ महाजन ने अब तक दस पुस्तकें प्रकाशित की हैं। यूट्यूब पर साठ लघु नाटिकाओं का लेखन और महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी, मुंबई द्वारा वर्ष 2018और 2023 में दो नुक्कड़ नाटकों की पुस्तकों को 25000/-रू एवं 35000/- रू नकद राशि, प्रमाणपत्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करने पर इस राजा शिव छत्रपति प्रतिष्ठान, नागपुर ने चयनित किया था। इस उपलब्धि पर राजा शिव छत्रपति प्रतिष्ठान के संयोजक श्री मिलिंद येवले, श्री प्रकाश जाधव, अध्यक्ष, कर्म संस्था के संस्थापक ने डॉ महाजन का अभिनंदन किया।
