Loading...

क्वान की डू एसोसिएशन महाराष्ट्र की टीम को बड़ी सफलता


नागपुर। संत अतुलनंद कॉन्वेंट स्कूल, कोइराजपुर, हरहुआ, वाराणसी (यूपी) में 5वीं राष्ट्रीय क्वान की दो प्रतियोगिता का आयोजन 9 फरवरी से 11 फरवरी 2024 तक किया गया। उक्त प्रतियोगिता में भारत के कई राज्यों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। महाराष्ट्र के खिलाड़ियों ने दूसरी चैंपियनशिप हासिल कर महाराष्ट्र टीम का नाम रोशन किया। 

महाराष्ट्र टीम ने स्वर्ण पदक विजेता छात्र जोया शेख, श्वेता बिराजदार, कियान जामदादे, अंजलि शिंदे, प्रेम दहिबाते, नीव शाह और रजत पदक विजेता छात्र संध्या सोलापुरे, पार्थ जाजू, अक्षदा साहू, दीक्षा यादव, प्रशांत खरात, कृष्णा भोसले, संस्कृति बारसे, रिद्धि वालुंज और कांस्य पदक विजेता छात्र स्वरा बोबडे, अमन शेख, अजमत शाह, साहिल कुरेशी, सुजल खाड़े, वंश पूनवेतकर, 

प्रांजल पाटिल, गिरिजा माने, हेरम्बा वैकोले, सार्थक भोहाने, श्लोक भुमकर, संघर्ष घोरपड़े, स्वरा चुकाटे, जागृति चीत, संध्या प्रजापति, उमर खान, जय चीत, इन सभी विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने महाराष्ट्र को दूसरा टीम कप दिलाया। क्वान की डू एसोसिएशन ऑफ महाराष्ट्र के अध्यक्ष शेख जाबिर, सचिव इकबाल शेख, किरण यादव ने सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई!
समाचार 3077418046953770097
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list