भाग्यश्री क्रिएशन म्युझिकल ग्रुप ने अनूठे अंदाज में मनाया वेलेंटाइन डे
https://www.zeromilepress.com/2024/02/blog-post_90.html
नागपुर। भाग्यश्री क्रियेशन ओर सुहाना सफर मुझिकल ग्रुप ने ‘आ लग जा गले’ कार्यक्रम बहुत सुंदर अनोखे अंदाज में मनाया। कार्यक्रम माँ सरस्वती वंदना समा सोलव की सुमधुर आवाज से कार्यक्रम की शुरुआत हुई, ‘वेलेंटाइन डे’ का मैसेज यह था कि भारत माता, प्रlकृति, धरती माता, अपने माता-पिता ही हमारे वैलेनटाइन है। उनके साथ मिलकर वैलेंटाइन डे मनाना चाहिए, आजकल के युवक युवतियों के लिए यह संदेश देना ही भाग्यश्री संस्था का मुख्य उद्देश्य था।
प्रस्तावना में आयोजिका डॉ संजीवनी चौधरी ओर संकल्पना समा सोलव की थी। उन्होने कहाँ की आगे भी हमारे प्रेरणा और मार्गदर्शन मिलता रहे ऐसा कार्यक्रम हम देते रहेंगें ऐसा विश्वास दिलाया। संस्था के सभी पदाधिकारियों ने समय निकालकर कार्यक्रम में आये कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ कविता परिहार, विशेष अतिथीं रेखा भोंगड़े उपस्थिति रही।
डॉ कविता परिहार, रेखा भोंगडे, सुधाताई कडासने, सुषमाताई भांगे का स्वागत डॉ संजीवनी, समाजी ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर किया। इस कार्यक्रम के लिये श्रीमती सुधा कडासने और हेमंत सोलव अरुणा इनका भरपूर सहयोग रहा। गायक समा सोलव (व्हाइस ऑफ़ लता मगेशकर) नेत्रा पोहनकर सlवितृ पोफली, शोभा शर्मा निना बlगल, ब्रिजेश जोशी, किशोर ठाकुर, संगीता सुर्यवंशी (काटोल), नीलिमा खैरकर, अरुणा चौधरी, पुर्णिमा स्वामी, अजय ठाकूर, संगीता नेताम, अनीता झोडपे कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत गाये और ऐसा समा बांधा कि समय का पता ही नहीं चला।
एक थीम और रखीं गई थीं, ‘फूलों की रानी बहारों की मलिका’ जिसमें संगीता बैस विजेता रही और कमल शर्मा, मीनाक्षी ठाकूर द्वितीय स्थान पर रहे। संध्या फुके, प्रतिभा तभlने, पूजा कड़ासने, श्रीमती ठाकूर शालिनी सिन्हा इन सभी ने फैशन शो में भाग लिया। मंच संचlलन भाग्यश्री क्रिएशन कि आयोजक डॉ संजिवनी चौधरी ने बखुबी से निभाया। विजय पांडे, पुजा और रवि कडासने और काफी संगीत प्रेमी इस प्रोग्राम में हाजिर थे। समापन सlयोनारा सायोनारा इस गाने के साथ हुआ। आये हुए सभी का आभार प्रदर्शन समाजी ने किया।


