Loading...

जन्मदिन के उपलक्ष्य में संस्था द्वारा वृद्धाश्रम की माताओं को सांवरिया सेठ की यात्रा कराई


नागपुर/इंदौर: इंदौर में मानवता के प्रति कार्य करने वाली त्रिनेत्रम सामाजिक संस्था के हर्षल चौहान ने बताया कि संस्था के सदस्य सुनील ठाकुर के जन्मदिवस पर प्रतिवर्ष फरवरी माह में निराश्रित वृद्ध आश्रम एवं असहाय लोगों को प्रतिवर्ष धार्मिक यात्राएं कराई जाती है। जिसके अंतर्गत इस वर्ष राजस्थान, चित्तौड़गढ़ स्थित विश्वप्रसिद्ध सांवरिया सेठ मंदिर की यात्रा कराई गई।मंदिर में दर्शन के बाद सांवरिया सेठ मंदिर के पुजारी पं. हिमांशु महाराज जी ने मंदिर के बाहर भी सभी संस्था के सदस्यों से मुलाकात की।बुजुर्ग दादियों से हाल चाल पूछा और सांवरिया सेठ जी का विशेष प्रसाद भी सभी को दिया।


संस्था द्वारा सभी भक्तो ने भगवा दुपट्टे पहनाकर महाराज जी का स्वागत किया,ओर जन्मदिन की बधाईयां दी। दर्शन करने के बाद सभी के रूकने और खाने की व्यवस्था आंवरी माता मंदिर स्थित मेनारिया (जोशी) समाज धर्मशाला में सूरज जोशी जी द्वारा की गई। वहा भोजन करने के बाद सभी पुनः रेल के माध्यम से इंदौर पहुंचे।सभी बुजुर्ग माताओं और वृद्धाश्रम की संचालिका श्रीमति भावना दिनेश पंवार द्वारा संस्था के सभी सदस्यों का धन्यवाद देकर सफल यात्रा की बधाइयां और खूब आशीर्वाद दिया।

इसके पूर्व में भी संस्था द्वारा विगत 8 वर्षों से लगातार वृद्धाश्रम, अनाथाल्यो और बुजुर्ग माताओं, असहायो कुष्ठ रोगियों,गरीब वर्ग के बच्चो को निशुल्क धार्मिक यात्राएं कराई जा चुकी है।जिसमे अभी तक सैकडो लोगो को अलग अलग धार्मिक स्थानों जैसे रामदेवरा जी (राजस्थान) शिरडी शनिशिंग्नपुर, रेणुका माता मंदिर महाराष्ट्र,शेगांव गजानन महाराज की धार्मिक यात्रा प्रमुख हैं।

यात्रा आयोजक सुनील ठाकुर ने बताया जन्मदिन के उपलक्ष्य में इस वर्ष देपालपुर,गांधी नगर स्थित श्री राम निराश्रित आश्रम की बुजुर्ग माताओ को सांवरिया सेठ की यात्रा करवाई गई। 25 सदस्यों का जत्था रेल यात्रा के माध्यम से  रवाना हुआ।जिसमे मुख्य रूप से सभी संस्था सद्स्य राहुल शेखावत, सूरज जोशी, हर्षल चौहान, सुनील कैथवास, गौरव हार्डिया, आयुष दुबे, सुमित जाटव, पंकज कटारिया गोपाल सिंह परिहार, अन्नू नायक, पंकज कैथवास, दिनेश खेड़े, नितिन नामदेव, मनोज देवड़ा, रामलाल कुशवाह का मुख्य योगदान रहा है।
समाचार 6216296861362569983
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list