Loading...

अंतर कॉलेज आष्टेडू मर्दानी अखाड़ा स्पर्धा संपन्न


नागपुर। राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विध्यापीठ द्वारा अंतर कॉलेज शिवकालीन मर्दानी खेल आष्टेडू अखाड़ा स्पर्धा का आयोजन सुभेदार हॉल, रवि नगर, नागपुर में किया गया, जिसमे प्रमुख उपस्थित राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विद्यापीठ के प्र. कुलगुरु मा. डॉ. दूधे सर, तथा नागपुर विद्यापीठ क्रीड़ा व शारीरिक विभाग प्रमुख संचालक डॉ. शरद सूर्यवंशी सर, डॉ. संभाजी भोंसले सर, (मोहता  साइंस कॉलेज शारीरिक विभाग प्रमुख) राजेश तलमले (महाराष्ट्र संघटना सचिव) किरण यादव (नागपुर संघटना सचिव) उपस्थित  हुए। 

नागपुर विद्यापीठ द्वारा अंतर कॉलेज खेल में आष्टेडू अखाड़ा खेल को सामिल कर विद्यार्थियों के लिए इस स्पर्धा का आयोजन किया गया। सभी विद्यार्थी बड़ी ही उत्साह से इस स्पर्धा में सहभाग लेकर पदक प्राप्त किए। किरण यादव, मोहन वकलकर , सचिन हुमाने, हर्षल डवरे, अर्जुन भोंसले, राजू कवरे, साहिल वाघ,धनश्री पडोले, ने निर्णायक की भूमिका निभा कर इस स्पर्धा को यशस्वी बनाया।
समाचार 820754977805180278
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list