Loading...

परशुरामजी जन्मोत्सव निमित्त परशुराम सर्व भाषीय ब्राह्मण संघ की सभा संपन्न


रविवार १२ मई को शाम ६ बजे से विशाल शोभायात्रा का आयोजन

नागपुर। परशुराम सर्व भाषीय ब्राह्मण संघ द्वारा नगर की अनेक ब्राह्मण संगठनों के सहयोग से अक्षय तृतीया पर अपने आराध्य भगवान श्री परशुरामजी के जन्मोत्सव पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय रविवार को श्री गुजराती ब्रह्म समाज भवन में आयोजित सभा में लिया गया। शुक्रवार दि. १० मई को शाम ६ बजे से परशुरामजी का जन्मोत्सव पर अभिषेक पूजन एवं नार्मदीय ब्राह्मण समाज, विदर्भ इकाई, नागपुर द्वारा विष्णु सहस्रनाम पाठ होगा। शनिवार को शाम ६ बजे से महिला संगठनों द्वारा श्री परशुराम चालीसा पाठ एवं भजनों की प्रस्तुती की जाएगी, जिसकी व्यवस्था पंजाबी ब्राह्मण संघ द्वारा की जाएगी। उपरोक्त दोनों कार्यक्रम श्री गोरक्षण सभा, धंतोली में संपन्न होगें। 

रविवार दि. १२ मई को शाम ६ बजे से विशाल शोभायात्रा का आयोजन श्री रेणुका माता मंदिर, यशोदानगर, हिंगना रोड़ से किया जाएगा। इस वर्ष भगवान परशुरामजी विप्र फाउंडेशन द्वारा निर्मित आकर्षक गरुड़ रथ पर सवार होकर निकलेंगे। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ शंखनाद ग्रुप द्वारा शोभायात्रा के सम्पूर्ण मार्ग में शंखनाद होगा। मोटिवेशन ग्रुप द्वारा पराक्रमी कल्की अवतार की झांकी, श्री गुजराती ब्रह्म समाज द्वारा गरबा नृत्य, लोटस स्केटिंग ग्रुप द्वारा स्केटिंग करतब की प्रस्तुती की जाएगी। इसके अलावा अनेक संगठनों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा शोभायात्रा पर सहयोग की पेशकश की गई। 

सभा में विप्र फाउंडेशन, पारीक समाज, गुजराती ब्रह्म समाज, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ, श्री लालसोट ब्राह्मण सभा, ब्राह्मण सेना, अखिल विश्व सर्युपारिण ब्राह्मण संघ, चित्तपावन ब्राह्मण संघ, कान्यकुब्ज ब्राह्मण संघ, मोटिवेशन ग्रुप, हिन्दी भाषीय ब्राह्मण विकास संघ, गूजर गौड़ ब्राह्मण संघ, विश्व ब्राह्मण संगठन, इत्यादि अनेक संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने बड़ चडकर इस आयोजन को सफल बनाने हेतू संकल्प लिया। परशुराम सर्व भाषीय ब्राह्मण संघ द्वारा सभी के सहयोग हेतू आभार व्यक्त किया गया।
समाचार 2621525069258938812
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list