Loading...

मयूर रथ पर श्रीराम लला होंगे विराजमान


श्रीपोद्यारेश्वर राम मंदिर के 58 वें वर्ष पर 17 अप्रैल को निकलेगी भव्य शोभायात्रा 

नागपुर। श्रीपोद्यारेश्वर राम मंदिर एवं श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति के संयुक्त तत्वावधान में 58 वें वर्ष पर 17 अप्रैल बुधवार को दोपहर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन दोपहर 4.30 बजे किया गया है. इसके लिए श्री पोद्यारेश्वर राम मंदिर के सभागृह में 15 अप्रैल सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया.पत्रपरिषद के की अध्यक्षा ने अध्य लोकमत समाचार के प्रतिनिधि रविन्द्र हेडाऊ ने की. मंच पर पूर्व विद्यायक दीनानाथ पडोले, देवेन्द्र शर्मा, राम भाकरे उपस्थित थे. रविन्द्र हेडाऊ ने शोभायात्रा के आयोजन को सराहा. पूर्व विधायक दीनानाथ पडोले ने पूछे गए सवालों में पर्यावरण, स्वच्छता अभियान के प्रति कार्यकर्ताओं के सहयोग की सराहना की. संचालन, मार्गदर्शन पुनीत पोद्यार ने किया. पुनीत पोद्यार द्वारा 58 वें वर्ष पर प्रभु श्रीराम लला के मयूर रथ की प्रमुख जानकारी दी गई. 


पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्न के दौरान मार्ग व्यवस्था की महत्तवपूर्ण जानकारी भी दी गई. पुराना भंडारा रोड के सुधार, रास्ते में स्वच्छता अभियान, सभी झांकियों के वाहन, जनरेटर, स्वयं सेवकों के कार्य की जानकारी भी दी. आभार प्रदर्शन संतोष काबरा किया.

पत्रपरिषद में सीताराम ढांढानिया, रामकृष्ण पोद्यार, सुरेश अग्रवाल, अजीत सारडा, एडवोकेट शांतिकुमार शर्मा, अशोक गोयल, रमेश राजोरिया, आनंद जोशी, गुरुदीपसिंह अरोड़ा, अमरसिंह बीनवार सहित गणमान्य उपस्थित थे. 17 अप्रैल बुधवार को सुबह 4 बजे उत्सव, मंगला आरती, अभिषेक, अभ्यंग स्नान, शहनाई वादन,मध्यान्ह 12 बजे अभिषेक, पूजा, अर्चना, षोडशोपचार, आरती प्रसाद वितरण होगा. 

दिनांक 17 अप्रैल बुधवार को सायं 4.30 बजे पंजाब के पूर्व राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री  नितिन गडकरी, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, माननीय मोहन भागवत और अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में राम लला के रथ की पूजा, अर्चना, आरती होगी.शोभायात्रा मेयो अस्पताल, हंसपुरी, गांजाखेत, तीन नल चौक, बाटा इतवारी, शहीद चौक, सर्राफा बाजार, टांगा स्टैंड, चितार ओली,बड़कस चौक, कोतवाली, महल, तिलक पुतला, शुक्रवारी तालाब, अज्ञाराम देवी चौक, लोहापुल, सीताबर्डी होते हुए वापस श्रीराम मंदिर पहुंचेगी.
समाचार 677417615114018885
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list