Loading...

आत्मनिर्भर बनाने के लिए बढ़ाये मदद के हाथ


विजयनी सखियों का आशीष पल 16 कार्यक्रम

नागपुर। विजयिनी के अंतर्गत पाक्षिक कार्यक्रम की श्रृंखला में आशीष पल -16 का सफ़ल आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजिका विजयिनी मीना यादव थी। दिव्यांग किशोरों की संस्था SVK, जिसके अंतर्गत दिव्यांग किशोरों को आत्मनिर्भर बनाने का, विविध प्रकार के मंच प्रदान करने का गायत्री वात्सल्य अथक एवं सराहनीय प्रयास करती है।

SVK की विद्यार्थी नुपुर पिदादी को आत्मनिर्भर बनाने के लिए SVK ने नुपुर डेली नीड्स की दुकान खुलवाकर दी। विजयिनी सखियों ने नुपुर डेली निड्स के लिए कुलर और पंखे की जिम्मेदारी का दायित्व निभाया  तथा नुपुर को खुशियां प्रदान करने का छोटा सा प्रयास किया।

पूनम हिंदुस्तानी, रूबी दास, दीक्षा भोयर, संगीता पांडे, सुनीता अनेजा, डॉ सुषमा नितनवरे, इशिता चौधरी, सुप्रिया मसराम, ममता तिवारी, एकता खत्री, अनिता मोर, निरंजना गांधी, विजयिनी दीप्ति चाचरा ने सहयोग प्रदान किया.
समाचार 7738174238496379395
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list