Loading...

आशीष पल- 25 में विजयिनी सखी मंच ने जरूरतमंद महिला का सफ़ल दायित्व निभाया


नागपुर। विजयिनी 'एक दायित्व मानवता के हित में' संस्था के अंतर्गत, पाक्षिक कार्यक्रम की श्रृंखला में उपक्रम आशीष पल-25  के  अंतर्गत सदर नागपुर स्थित एक जरूरतमंद अकेली महिला का आसियाना पूर्णरूप से जल जाने की वजह से उसके पास शेष कुछ ना बचा। ऐसी बहन की मदद की विजयिनी सखी मंच की सखियों ने जिसका सफ़ल दायित्व निभाया विजयिनी नीरज जैन ने तथा पूर्ण सहयोग प्रदान किया पारडी स्थित अमरस्वरुप फाउंडेशन तथा उसके संचालक आनंद भंड ने। 

जिन्होंने गृहस्थी से जुड़ी उनके जरूरतनुसार सारी चीज़े ना सिर्फ प्रदान की बल्कि पारडी से सदर इतनी लंबी दूरी के बावजूद उनके घर तक स्वयम के खर्चें से सारा सामान जरूरतमंद बहन के घर तक जिम्मेदारी के साथ पहुंचवाया भी। विजयिनी सखी मंच आनंदस्वरुप फाउंडेशन की तहेदिल से आभारी है। उनका सहयोग वंदनीय है।

आशीष पल- 25 की गतिविधि को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया विजयिनी पूनम हिंदुस्तानी, विजयिनी  नीरज जैन,विजयिनी मीना यादव, विजयिनी सोमा सेनगुप्ता  ने तथा साथ निभाया विजयिनी रूबी दास, विजयिनी सुनीता अनेजा, विजयिनी एकता खत्री, विजयिनी इशिता चौधरी, विजयिनी संगीता पांडे, विजयिनी अनीता चौधरी, विजयिनी ममता तिवारी, विजयिनी डॉ सुषमा नितनवरे।
समाचार 5468878133930400829
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list