आभा सिंह को हिन्दी लेखिका संघ, भोपाल द्वारा ‘कृति’ पुरस्कार
https://www.zeromilepress.com/2025/03/blog-post_75.html
नागपुर। व्यंग्यकार आभा सिंह के व्यंग्य संग्रह ‘टूटी टांग’ को हिन्दी लेखिका संघ द्वारा ‘कृति’ पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई। यह सम्मान व्यंग्यकार आभा सिंह को '30 वें हिन्दी लेखिका संघ के पुरस्कार वितरण समारोह में प्रदान किया जाएगा जो दिनांक 2 मार्च को भोपाल में संपन्न होगा। 'टूटी टांग' का प्रकाशन नागपुर के प्रसिद्ध प्रकाशन समूह 'सृजन बिंब प्रकाशन' द्वारा किया गया है।
टूटी टांग व्यंग्यकार आभा सिंह का चौथा व्यंग्य संग्रह है तथा इससे पूर्व इन्हें विविध राष्ट्रीय संस्थानों द्वारा शरद जोशी सम्मान, हरिशंकर परसाई सम्मान, देवीप्रसाद वर्मा सम्मान, वाग्धारा सम्मान तथा हरभजन सिंह हंसपाल स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया है। पिछले 21 वर्षों से वे वी.एम.वी महाविद्यालय में हिन्दी विभाग प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं।
