Loading...

छत्तीसगढ़ राजिम कुम्भ मेले में नागपुर के 75 कलाकारों द्वारा उत्तर रामायण की सफल प्रस्तुति




नागपुर। छत्तीसगढ़ राजिम कुम्भ मेले में नागपुर के कलाकारों द्वारा उत्तर रामायण की सफल प्रस्तुति की गई। उत्तर रामायण की कथा में सीता माता का वन गमन, श्री राम का अश्वमेध यज्ञ, लव कुश का युद्ध, सीता जी का धरती में समाना, श्रीराम द्वारा लक्ष्मण का परित्याग, लक्ष्मण जी की मृत्यु और अंत में श्री राम का शरयू  नदी में जल समाधि तक की कहानी को प्रस्तुत किया गया। अति भव्य मंच पर इस महानाट्य का हजारों दर्शकों के सामने मंचन हुआ जिसे सभी लोगों ने बहुत सराहा।


मनोरमा एम्प्रेसा द्वारा निर्मित इस महानाट्य के निर्देशक श्री नितिन दत्तात्रेय बनसोड तथा लेखक गीत सुधाकर बक्शी, संगीत चतुरसेन और विजय नायडू, संपर्क अधिकारी अवधूत जोशी, क्रिएटिव हेड सुप्रिया मेश्राम, कोऑर्डिनेटर सुवर्णा नलोडे प्रोडक्शन नागराज स्वामी, रमेश शेल्के, लाइट्स बाबा पदम, मेकअप और ड्रेस नकुल श्रीवास, नृत्य समीर कुमार, विशेष सहकार्य राजेंद्र शुक्ला, टेक्निकल सहाय शांतनु जैन ने किया। 

इस महानाट्य में राम की भूमिका अनिल पालकर, सीता निकिता ठाकुर, लव कुश आलोक खतनानी और अमोल खतनानी, लक्ष्मण सचिन बिंड, वाल्मीकि रवि पाटिल, सूत्रधार सुनील हीरेखण, हनुमान उमेश मारड़वार, शत्रुघ्न करण जाभूलकर, वशिष्ठ नितिन पात्रिवार, भरत प्रिंस घरडे, कालदुत रविंद्र तिवारी, दुर्वासा हर्षद कुंडे तथा अन्य 50 कलाकार इसमें सहभागी हुए। उत्तर रामायण महनाटक का मंचन पूरे भारतवर्ष में जल्द ही होने जा रहा है।
समाचार 8732954517332495657
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list