महेश्वर बुजुर्ग आश्रम में खाद्य सामग्री भेंट की
https://www.zeromilepress.com/2025/05/blog-post_15.html?m=0
नवोदय बिजनेस असोसिएशन का उपक्रम
नागपुर। अनाथ आश्रमों में जाकर उनकी जरूरत अनुसार अनाज व अन्य वस्तुओं की भेंट देने की इस कड़ी में श्री महेश्वर वानप्रस्थ बुजुर्गो के आश्रम में नवोदय बिजनेस असोसिएशन अध्यक्ष मनोहरलाल आहुजा के नेतृत्व में उनके व्यवस्थापको की मांग अनुसार उनकी जरूरत की खाद्यसामग्री, वस्त्र उनको भेंट किये। वँहा पर रहनेवालों का संस्था के सभी सदस्यों ने उनसे उनकी तबीयत के बारे में हाल चाल लिया उन्हें हमेशा खुश रहने की दुआएं दी।
आश्रम की व्यवस्था बहुत ही संतोष जनक है। सभी बुजुर्ग बहुत ही खुश व स्वस्थ थे। प्रमुखता से मनोहरलाल आहुजा, लक्ष्मण मेंढारे, दशरथ मसके, ब्रजलाल शर्मा, रमेश साहू, सुभाष सुराना, जवाहर चुग, तुलसीदास सचदेवा, सुधीर साहनी, उमाकांत जाजु, रामावतार अग्रवाल, भवानीशंकर गेमनानी, किशन गेमनानी की मौजूदगी रही।
