Loading...

सरयूपारीण ब्राह्मण महासभा द्वारा लोकपाल और सत्र न्यायाधीशों का सम्मान


नागपुर। अखिल विश्व सरयूपारीण ब्राह्मण महासभा, नागपुर के तत्वावधान में हाल ही में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाराष्ट्र सरकार द्वारा नवनियुक्त लोकपाल सेवानिवृत्त प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश शरद त्रिवेदी और न्या. भरत व्यास, साथ ही सेवानिवृत्त प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश विजय शुक्ला का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में महासभा के अध्यक्ष रामनारायण मिश्र, संरक्षक देवीप्रसाद शुक्ला, सुरेश शुक्ला और महामंत्री मनोज पांडेय मंच पर उपस्थित थे। अपने संबोधन में शरद त्रिवेदी ने समाज की एकता और संगठन की शक्ति को बढ़ाने पर जोर दिया। भरत व्यास ने इच्छाशक्ति और ईमानदारी के साथ कर्तव्य निर्वहन की बात कही, जबकि विजय शुक्ला ने समाज में नैतिकता के अवमूल्यन पर चिंता व्यक्त की और सादा जीवन, उच्च विचार की वकालत की।

संरक्षक देवीप्रसाद शुक्ला ने सामाजिक बुराइयों को दूर करने का आह्वान किया, वहीं सुरेश शुक्ला ने एकजुटता पर बल दिया। अध्यक्ष रामनारायण मिश्र ने पिछले 40 वर्षों से महासभा द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों का उल्लेख किया। मंच संचालन मनोज पांडेय ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन डॉ. बृजेश मिश्रा ने किया।

कार्यक्रम में जयराम दुबे, अधिवक्ता श्रवण मिश्रा, भास्कर मिश्रा, रंजीत तिवारी, विजय तिवारी, रामकिशोर त्रिपाठी, अधिवक्ता राम मूर्ति पांडेय, मलैया पांडेय, संजय पांडेय, अखिलेश पांडेय, ओमप्रकाश चौबे, राजेश गौतम, हेमंत शर्मा सहित समाज के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
समाचार 6228909410524894515
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list