Loading...

पौधों से पर्यावरण संतुलन व स्वस्थ जीवनशैली होती हैं सुनिश्चित : तोतवानी


खामलावाली माता मंदिर - नर्मदेश्वर मंदिर में पौधारोपण

नागपुर। खामला वाली माता मंदिर , नर्मदेश्वर मंदिर परिसर में मनपा जलप्रदाय समिति के पूर्व अध्यक्ष,  सिंध माता मंडल के महासचिव प्रकाश तोतवानी के संयोजन में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी दत्तात्रय माटे ने की। 

प्रमुख अतिथि के रूप में न्यू पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष परमानंद शंभुवानी, सिंध माता मंडल के अध्यक्ष नारायण भोजवानी, समाजसेवी ओमप्रकाश वरदानी, पत्रकार महेश उपदेव मौजूद थे। परिसर में हार श्रृंगार, परीजाद, शमी, बेल सहित औषधीय गुणों से परिपूर्ण पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर प्रकाश तोतवानी ने पौधों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पौधारोपण, पेड़ लगाना पर्यावरण , मानव जीवन के लिए बेहद परम आवश्यक हैं। यह न केवल हमें शुद्ध हवा व पानी प्रदान करता है। बल्कि जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने , मिट्टी के कटाव को रोकने और वन्यजीवों के लिए आवास प्रदान करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 

पौधारोपण से पर्यावरण संतुलित रहता है एवं स्वस्थ जीवनशैली सुनिश्चित होती है। पौधों से पानी का संरक्षण, मानसिक और शारिरिक स्वास्थ्य ब अन्य लाभ मिलते है। पेड़ हमे फल, फूल, लकड़ियां, औषधियां अन्य उपयोगी वस्तुएं प्रदान करते है। वे पर्यावरण की सुंदरता बढ़ाते है व आस पास के तापमान को शीतल रखते में सहयोग करते है। कार्यक्रम में राजू गंगवानी, बीरबल राजस्थानी, लखन अत्रे, अमित हरवानी, शंकर पंजवानी, चिल्कापुरे, राजन रामचंदानी, रवि नासिकवार, नंदलाल चेतवानी, रमेश मंगलानी, आशु नारायणी की उपस्थिति रही।
समाचार 7860832593184035449
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list