Loading...

नागपुर जिला स्तरीय यूनिफाईट स्पर्धा सम्पन्न


नागपुर। यूनिफाईट वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ नागपुर द्वारा १२ वी नागपुर जिला स्तरीय यूनिफाईट स्पर्धा का आयोजन सुगत बुद्ध विहार, बाबुलबन, नागपुर में किया गया। जिसमें एसोसिएशन के सदस्य विनोद डाहारे (अध्यक्ष) किरण यादव (सचिव) नरेंद्र बिहार (कोषाध्यक्ष) सुनिल ठाकरे (मुख्याध्यापक, के. ब्लॉसम, कॉन्वेंट)  मास्टर सुमित नगदवाने, मास्टर राहुल यादव उपस्थित रहे। 

स्पर्धा में करीब १३५ खिलाड़ियों ने सहभाग लिया। विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय यूनिफाईट स्पर्धा, सोलापुर के लिए किया गया। काजल राऊत, अर्पित जामगड़े, शुभम पड़ोले, आंचल राऊत, वैभव ब्राह्मणकर, कीर्ति कुमरे, प्रयाग शेंडे, ध्यानेश पाटिल, प्रतीक बांडेबूचे, जयेश पाटिल ने रेफरी की भूमिका निभाई।
समाचार 734205616144142262
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list