हिंदी नाटक ‘विनायक’ की शानदार प्रस्तुती
https://www.zeromilepress.com/2026/03/blog-post_17.html
नागपुर। हाल ही में हिंदी राज्य नाट्य प्रतियोगिता में मनिष चौधरी लिखित एवं दिग्दर्शित दो अंकी हिंदी नाटक ‘विनायक’ की शानदार प्रस्तुती की गई. नाटक को रहस्य के साथ ही मानवीय जीवन के पहलूओं के साथ जोडा गया है. व्यक्ती आजीवन अपनी प्रतिष्ठा के लिए तनाव में जीता रहता है तथा अंत में उसे पश्चाताप से अधिक कुछ नही मिलता.
इसी कहानी को अत्यंत रहस्यमयी ढंग से प्रस्तुत करने में दिग्दर्शक सफल हुए है. स्वानंद सांस्कृतिक मंडल नागपुर द्वारा प्रस्तुत इस नाटक में दीपाली घोंगे, रोशनी सेलोकर, मनिष चौधरी, डॉ रवि गिरहे, आसावरी डांगे, हितेश चोपडा, रुचिता पंडिया, शिल्पा बढे, वर्षा मानकर, नंदकिशोर मानकर, रमेश शेलके तथा आरुषी ढोबले ने अपनी प्रभावी भूमिका से प्रेक्षकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.
नाटक का प्रभावी नेपथ्य हर्ष नागभिडे, योगेश मेहरने बखूबी निभाया है. संगीत अजिंक्य थेर, प्रकाश व्यवस्था मिथुन मित्रा, रंगभूषा बाबा खिरेकर, वेषभूषा पुष्पा चौधरी, रंगमंच सहायता ललित पिंपलघरे, समीर बोबडे, नितिन ठाकरे, पुण्यशील लांबट, आकांक्षा केदार, प्रवीण शिरपूरकर, दीक्षा ढोमणे द्वारा किया गया.
