Loading...

न्यू पूज्य सिंधी पंचायत - सिंध माता मंडल, शिव शीतला माता मंदिर समिति का होली मिलन


नागपुर। न्यू पूज्य सिंधी पंचायत एवं सिंध माता मंडल, युवा क्रांति मंच, शिव शीतला माता मंदिर समिति की ओर से खामला वाली माता मंदिर में होली पर्व पर धार्मिक कार्यक्रम सिंध माता मंडल महासचिव, न्यू पूज्य सिंधी पंचायत के संयोजक, पूर्व नगरसेवक प्रकाश तोतवानी के संयोजन में आयोजित किये गए. 

सर्वप्रथम प्रथम दिन होलका माता का पूजन कर कचरे का दहन कर पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया. खामला वाली माता व होलका माता से सामूहिक रूप से महाआरती कर विश्व कल्याण व खुशहाली की अरदास की गई. 

रंगपंचमी पर सुबह सिंधी कॉलोनी में जी घरों में एक वर्ष के मध्य किसी का स्वर्गवास हुआ हो ऐसे शोक संतप्त परिवार के घरों में परिवार के सदस्यों को टीका लगाकर भविष्य में आगे बढ़ने का अनुरोध किया गया. कार्यक्रम के अंतर्गत सिंधी समाज के जिन परिवारों में बीते वर्ष में किसी सदस्य का निधन हो गया हो, उन सभी परिवारों को गुलाल का टीका लगाकर उनके दुःख में समाज की सहभागिता दिखाई जाती है.

इस अवसर पर पूर्व पार्षद प्रकाश तोतवानी, न्यू पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष परमानंद शंभुवानी, युवा क्रांति मंच के पंजू तोतवानी, मंडल अध्यक्ष नारायण भोजवानी, दौलतराम चंदवानी, नँदलाल चेतवानी, राजन रामचंदानी, संतोष खत्री,  नागरानी, राजू गंगवानी, नरेश डेम्बवानी, राजेश पंजवानी, शंकर पंजवानी, जज हेमनानी, नारायणी, आशीष वरदानी, सहित सभी सदस्यों, समाज बंधू उपस्थित थे.
समाचार 8091762419469736220
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list