माताजी को विजयिनी सखियों ने अर्पित की सात रंगों की माला
https://www.zeromilepress.com/2026/03/blog-post_34.html
नागपुर। विजयिनी सखी मंच के पाक्षिक कार्यक्रम की श्रृंखला में 'सौभाग्यपूर्ण पल के अंतर्गत, विजयिनी सखी मंच की सखियों ने एक जैसी पारंपरिक पोशाक में, सात रंगों में सज़कर फाल्गुन पूर्णिमा के दिन कोराडी मंदिर में श्री माँ जगदंबा के श्रीचरणों में रंगों भरी थाली से सामूहिक आरती अर्पित की। साथ ही सात रंगों से पूर्ण श्री माला जी माँ को अर्पित की।
पूनम हिंदुस्तानी , एकता खत्री, राजश्री वाघेला, सुनीता सिंह, हिना गज़वानी, रेखा पित्रोदा नीता वाड़ीभस्मे की विशेष रूप से उपस्थित रही। कोराडी मंदिर के पदाधिकारियों का सौभाग्यपूर्ण पल के लिए सहयोग प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया गया।
