'लिव- इन रिलेशन' कहां तक उचित है पर सफल रहीं परिचर्चा
https://www.zeromilepress.com/2025/07/blog-post_88.html
सप्तरंग महिला चेतना मंच का उत्कृष्ट आयोजन
नागपुर। विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन के तत्वाधान के अंतर्गत सप्तरंग महिला चेतना मंच के मासिक कार्यक्रम की ॠंखला में शादी के पहले लड़के लड़कियों का एक साथ रहना लिविंग/ लिव- इन रिलेशन कहां तक उचित है पर परिचर्चा की गई साथ ही कव्वाली प्रतियोगिता भी हुई। कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती की आराधना दीप प्रज्वलन से की गई। श्रीमती रश्मि मिश्रा सरस्वती वन्दना प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती सुनीता रामचन्द्र मीरपुरी अध्यक्षया द नेशनल कौन्सिल ऑफ वीमेंस इन इंडिया और क़व्वाली प्रतियोगिता की निर्णायिका भारत भूषण डॉ रूपिंदर कौर छतवाल रही। सप्तरंग संयोजिका डॉ स्वर्णिमा सिन्हा ने मंच संचालन रोचक और आकर्षक अन्दाज से कीं। अंतरग संयोजिका शगुफ़्ता काजी मंचासिन थी। कार्यक्रम का प्रारंभ परिचर्चा से हुआ।
परिचर्चा के मुख्य आयामो पर प्रकाश डाली सर्व श्रीमती इन्दिरा किसलय, शगुफ़्ता काज़ी, रूबी दास, सुषमा भांगे, निर्मला पांड़ेय, शिवानी सिंह, सुरेखा खरे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली थीं और पुरस्कार विजेता तृतीय रहीं गुलाबी ग्रुप रश्मि मिश्रा, अनिता गायकवाड़, प्रतिभा झारिया, अर्चना चौरसिया। द्वितीय रहीं हरा ग्रुप संजीता गुप्ता, नम्रता दुबे, रजनी कौशिक, किरण सांखला। प्रथम रहीं काला ग्रुप माया शर्मा, अमिता शाह, अर्पिता शाह, अंजली बावसे। सफेद ग्रुप सुषमा शर्मा, संगीता लाडे, श्वेता। लाल ग्रुप विधी ग्वालानी, सरीता खण्डेलवाल। कार्यक्रम में उपस्थित रहीं सर्व श्रीमती पुष्पा पांडेय, नंदिनी सुदामला, नंदा वजीर, सुविधी जयसवाल, सीमा पाण्डेय, आरती गुप्ता। श्रीमती सुजाता दुबे ने धन्यवाद ज्ञापित किया।