Loading...

वीर तथा विरांगनाओं को समर्पित देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम : हम हिंदुस्तानी - 17


नागपुर। विदर्भ हिन्दी साहित्य सम्मेलन का उपक्रम उड़ान महिला चेतना मंच के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस के उपलक्षय में वीर तथा विरांगनाओं को समर्पित देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम हम हिन्दुस्तानी -17  जिसका केंद्र बिंदु  विषय ऑपरेशन सिंदूर था का आयोजन किया गया दिनांक 13/8/25 को मधुरम सभागृह में।इस कार्यक्रम की संयोजिका थी पूनम  हिंदुस्तानी तथा सुनीता अनेजा। मुख्य अतिथि श्रीमती चेतना राजु टंक (पूर्व नगर सेविका तथा संचालिका ललिता पब्लिक स्कूल) का स्वागत पूनम हिंदुस्तानी ने अंगवस्त्र तथा स्मृति चिन्ह से किया तथा टीम सदस्या रूबी दास ने परिचय प्रस्तुति दी।


कार्यक्रम का  शुभारंभ दिव्य लोकार्पण से हुआ जिसके अंतर्गत ऑपरेशन  सिंदूर की मुख्य  नायिका कर्नल सोफिया कुरैशी तथा विंग कमांडर व्योमिका सिंह  की तस्वीरें भारत के नक्शे पर दर्शाई गयी थी। इस तरह उनके प्रति मंच ने  कृतज्ञता अर्पित की।  नंदिनी पाठक द्वारा दस फीट की रंगोली बनाई गयी, सेल्फी कार्नर तथा शेफ़ नीरज़ जैन  द्वारा इसी थीम पर तिरंगे रंगों में 30 kg का केक सबको वितरित किया गया।


कलाकार नाट्य संस्था नागपुर द्वारा नाटक ऑपरेशन सिंदूर  की प्रस्तुति दी गयी तथा प्रतियोगिता हम भारत की बेटी है का आयोजन किया गया जिसमें सभी को कर्नल सोफिया कुरैशी तथा विंग कमांडर व्योमिका सिंह जोड़ी में बनकर आना था इसकी प्रथम विजयता जोड़ी थी वंशिका परदेशी+पायल भोंडेकर, द्वितीय स्थान की विजयता जोड़ी रही संतोष बुद्धिराजा+ विधि ग्वालनी, तथा तृतीय स्थान पर रही डॉ भावना कलसुले  तथा प्रणाली एकनाथ मड़ावी।


कार्यक्रम के आरंभ के पूर्व विदर्भ हिन्दी साहित्य सम्मेलन के वरिष्ठजनो का पुष्पगुच्छ देकर तथा सामूहिक  आरती से स्वागत  किया गया इसमें सम्मिलित वरिष्ठजनों मे  मधु सिंघी,शीला भार्गव माया शर्मा,मीरा जोगलेकर,छोबी चुकरबुत्ती,सुजाता दुबे,रूबी दास,शांति कोठारी विशेष रूप से उपस्थित रही। स्वागत वक्तव्य संयोजिका पूनम हिंदुस्तानी ने दिया तथा स्वरचित  'शहीद की माँ' से वीर तथा विरांगनाओं को आदरांजलि अर्पित की।संचालन टीम सदस्या संगीता पांडे ने किया। आभार टीम सदस्या शांति कोठारी ने दिया।


कार्यक्रम सफलतार्थ हेतु शील कलासागर, कलासागर नाट्य संस्था, नृत्यशाला, मुक बधिर निवासी शाड़ा सावनेर, श्रीकृष्ण नृतयालम,बीट स्ट्रीट आदिवासी डांस ग्रुप ,चमकते सितारे, अनिता मोर (हरियाणवी डांस ग्रुप) साई भक्ति प्रवाह म्युजिकल ग्रुप, एंजेल किड्स कान्वेंट ,विद्या बोरकर आदि द्वारा  बेहद शानदार एवं भावविभोर प्रस्तुियां दी गयी।

टीम उड़ान से शांति कोठारी, ललिता कोठारी, संगीता पांडे, अपर्णा झा,रूबी दास ने विशेष सहयोग प्रदान किया। सेल्फी कार्नर विजयता जोड़ी थी छोबी चुकरबुत्ती, रश्मि मिश्रा, किरण हटवार, माया शर्मा, अर्चना चौरसिया, अनिता गायकवाड़ जिन्हें उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन तिरंगे रंगों के केक तथा जलपान से किया गया।
समाचार 8546938049967885296
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list