आया सावन झूम के श्री नागपुर गुजराती ब्रह्म समाज का सफल आयोजन
https://www.zeromilepress.com/2025/08/blog-post_13.html
नागपुर। नागपुर गुजराती ब्रह्म समाज द्वारा आयोजित कराओके संगीत पद्धति के अंतर्गत ‘आया सावन झूम के’ शीर्षक से एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तीस से अधिक शिक्षित एवं प्रशिक्षित गायकों ने वर्षा ऋतु से जुड़े गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। समाज में इस तरह का यह पहला अभिनव प्रयोग था, जिसके संयोजक जयेशभाई जोशी और सहसंयोजक निरजभाई व्यास थे। कार्यक्रम को समाज के सदस्यों और उपस्थित दर्शकों से शानदार प्रतिसाद मिला। समाज के भाइयों और बहनों ने मधुर गीतों का आनंद लिया।
समाज के सभी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रमुख गायक थे - नरेन्द्र झा, प्रवीणा महेता, ब्रजेश व्यास, जयेश जोशी, निरज व्यास, राजेश जोशी, कार्तिक जोशी, धर्मेश शुक्ला, तुषार रावल, हिमांशु शुक्ला, चितंन त्रिवेदी, गौरव जोशी, भारति रावल, कीर्ति जोशी, नीता शुक्ला, कल्पना जोशी, निधी व्यास, सोनल् रावल, भाग्यश्री पंड्या, धारिता जोशी, माही रावल आदि।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कविता व्यास और राजेश जोशी ने सराहनीय ढंग से किया। कार्यक्रम की सफलता में समाज के प्रमुख श्री संजय ठाकर, मानद मंत्री चेतन जोशी, कोषाध्यक्ष केयूर व्यास, सदस्य मनीष जोशी, अनुप शुक्ला, सतीश भट्ट आदि का विशेष योगदान रहा। ट्रस्टी मंडल के नरेन्द्र झा, पं. योगेश जोशी, देवेंद्र दवे और अशोक त्रिवेदी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। महिला मंडल और युवा मंडल के सदस्य भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मानद मंत्री चेतन जोशी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के पश्चात समाज बंधुओं ने लजीज व्यंजनों का सभी ने भरपूर आनंद लिया।