Loading...

किशोर दा पर बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड


अमरावती में 96 घंटे नॉन-स्टॉप किशोर कुमार गीतों की गूंज

नागपुर। प्रसिद्ध पार्श्वगायक किशोर कुमार की 96 वीं जयंती के उपलक्ष्य में श्री चंपावती बहुउद्देशीय व क्रीडा विकास संस्थाऔर सुर-संगीत कराओके म्यूजिक क्लब के संयुक्त तत्वावधान में और मनीष पाटिल के संकल्पना से एक अनोखा और विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने वाला किशोर कुमार के गीतों का संगीतमय  कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

यह आयोजन 4 अगस्त 2025 को शाम 4 बजे से 8 अगस्त 2025 को शाम 4 बजे तक 96 घंटे नॉन-स्टॉप किशोर कुमार के केवल फिल्मी गीतों के गायन के रूप में होगा। इसमें दर्जनों गायक भाग लेंगे और यह कार्यक्रम रंगोली मंगल कार्यालय, कथोरा नाका चौक, अमरावती में संपन्न होगा।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक प्रभुदास फंडे और पवन प्रभुदास फंडे हैं। इस विश्व रिकॉर्ड को वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया द्वारा प्रमाणित किया जाएगा, जिसमें वरिष्ठ निर्णायक मनीष पाटिल उपस्थित रहेंगे।

यह आयोजन न केवल किशोर दा को श्रद्धांजलि है, बल्कि अमरावती शहर के लिए गर्व की बात भी है। आयोजकों ने नागरिकों से भारी संख्या में उपस्थिति की अपील की है।
समाचार 6163025906842523652
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list