Loading...

विश्व हिंदी साहित्य सेवा संस्थान ने किया श्रावण महोत्सव का आयोजन


नागपुर/प्रयागराज। विश्व हिंदी साहित्य सेवा संस्थान प्रयागराज के बिहार और झारखंड इकाई के संयुक्त तत्वावधान में 28 जुलाई को श्रावण महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन बेंगलुरु से प्रोफेसर डॉ. शैलजा रोला के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संयोजन बिहार से रजनी प्रभा ने किया तो अध्यक्षता डॉ पुष्पा प्रसाद के द्वारा की गई, कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ रजनी शर्मा चंदा द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुई साथ ही पटल पर उपस्थित वक्ताओं एवं श्रोताओं का स्वागत डॉक्टर मांडवी सिंह के द्वारा किया गया। 

मुख्य वक्ता के रूप में कवि एवं लोक गायक सदानंद सिंह यादव उपस्थित हुए एवं वक्ता के रूप में डॉ अर्चना त्रिपाठी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अध्यक्षता करते हुए सर्वप्रथम 'सुरंगमा कला केंद्र' के संस्थापिका एवं 'चैपमैन महिला महाविद्यालय' मुजफ्फरपुर की पूर्व प्राचार्या डॉ पुष्पा प्रसाद ने अपनी मधुर आवाज में क्षेत्रीय एवं कई लोकगीतों की प्रस्तुति से कार्यक्रम की बहुत सुंदर शुरुआत की उनकी प्रस्तुति में श्रावण मास का लोकगीत कजरी, बनारसी कजरी, एवं शृंगारिक कजरी शामिल थे जिसने कार्यक्रम में रंग भर दिए। 

मुख्य वक्ता सदानंद सिंह के द्वारा श्रावण मास के ऐतिहासिक एवं पारंपरिक महत्व का सुंदर वर्णन किया गया। डॉ अर्चना त्रिपाठी के द्वारा सावन के विषय पर एक सुंदर कविता की प्रस्तुति हुई, साथ ही एक के बाद एक लेखकों, गायकों एवं वक्ताओं के द्वारा लोकगीतों क्षेत्रीय गीतों एवं कविताओं की प्रस्तुति की गई जिसने कार्यक्रम के वातावरण को सावन की तरह ही हर्ष एवं उल्लास से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के अंत में आभार ज्ञापन डॉ मीना कुमारी परिहार के द्वारा किया गया।
समाचार 9018867929752266345
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list