Loading...

युवाओं ने सकारात्मक सक्रिय जीवन पद्धति अपनाना चाहिए : संदीप जोशी


नागपुर। 'युवाओं ने काल्पनिक दिवास्वप्नों में खोए रहने की अपेक्षा यथार्थ के धरातल पर चलते हुए सदैव सकारात्मक और सक्रिय जीवन पद्धति अपनाना  चाहिए तभी वे जीवन में सफल हो सकते हैं'। ये विचार थे नागपुर के विधायक संदीप जोशी के जो उन्होंने विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन के कार्यक्रम 'संवाद' में साहित्यकार डॉ. सागर खादीवाला के साथ खुलकर बातचीत करते हुए व्यक्त किये। 

अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की चर्चा करते हुए उन्होंने  चार बार नगर सेवक, एक बार स्थायी समिति अध्यक्ष, एक बार महापौर तथा अब विधायक के पद तक पहुंचने की लंबी प्रक्रिया के दौरान आए विभिन्न रोचक अनुभवों का  जिक्र किया। देश के माहौल के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा की देश निरंतर प्रगतिपथ पर अग्रसर है। 

लगभग हर क्षेत्र में हमने काफी प्रगति की है और विश्व में हमें इसके लिए सराहना भी मिलती है। हर जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है कि वह समाज तथा देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करने के प्रति सतर्क रहे।युवाओं में  बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि समाज के हर व्यक्ति का कर्तव्य है की समाज  में कोई भी कुरीति दिखाई दे तो उसका निषेध करना चाहिए। इसी प्रकार यदि कोई युवा  ड्रग्स का नशा करता है और उसके संबंधियों को इसकी जानकारी होती है तो उन्होंने बड़ी सावधानी से उसे इस बुरी लत से दूर करने का प्रयास करना चाहिए। 

वर्तमान समय में युवाओं की विभिन्न समस्याओं की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं ने अपनी शिक्षा के प्रति समर्पित रहते हुए जीवन का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए जिससे उन्हें इधर-उधर भटकने और निराशा का सामना करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। श्रोताओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों और जिज्ञासाओं का उन्होंने रोचक ढंग से समाधान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विभिन्न वर्ग के श्रोता उपस्थित थे।
समाचार 7800010442172562537
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list