हिन्दी महिला समिति का बहुरंगी सावन उत्सव : बूँदों की सरगम संग बाजी पैजनियां
https://www.zeromilepress.com/2025/08/blog-post_87.html
नागपुर। विदर्भ हिन्दी साहित्य सम्मेलन मोरभवन के खूबसूरत कक्ष में हिंदी महिला समिति का सावन उत्सव की अनोखी छटा में हर दिल झूम उठा। बारीश की छनछनाती बूंदों के साथ नये पुराने गीतों के साथ गायन और नृत्य की बेहद सुंदर प्रस्तुतियाँ मन मोहती रहीं - धड़कनों की ताल पर नृत्यों की छटायें बिखरतीं रहीं।
पुराने जमाने की और नये जमाने की नायिकाओं के नृत्यों की छटा मंच पर बिखेरती हिन्दी समिति की हर महिला अद्वितीय प्रस्तुति देती रहीं। मेरा जूता है जापानी अनेक देशभक्ति गीतों के साथ - बढ़िया सा नृत्य निधि अवस्थी छा गईं।
आया सावन आधा झूल रहीं कान्हा संग कमल शर्मा की सुंदर नृत्य बहार- छाई बरखा बहार से लेकर झूले पड गये तक नृत्यों के साथ झूमती अनीता गायकवाड ने महफ़िल लूट ली। माधवी शर्मा ने अत्यंत मधुर प्रस्तुति दी--अबके सजन सावन में। संगीता बैस की नृत्य प्रस्तुति देश मेरा रंगीला के साथ पूरा कक्ष झूम उठा। सावन में मोरनी बन के नाच उठीं खूबसूरत नृत्य में सुनीता शर्मा। तिरंगी साड़ी में सँवरी खूबसूरत मीना तिवारी के देशभक्ति नृत्य छटाओं की प्रस्तुति ने संपूर्ण हाल को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
सुषमा की भावभरी उत्कृष्ट कविता ने आयोजन को ऊंचाईयां दीं। उमा हरगन ने भीगी भीगी रूत में हम तुम का जल तरंग छेड़ दिया मानो। इंदु उपाध्याय और सखियों की कजरी ने भारतीय त्यौहारों की छनकती महनीयता के दर्शन करवाए- राधा रानी झूलन को आई! मंजू पांडे का डायलॉग तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूँगा - कक्ष जोश से भर उठा। आशा चौधरी ने गाया - कर चले हम फिदा जान ओ तन साथियों तो संतोष बुद्धिराजा ने पिया को बुलाया अपने मस्त छबाले नृत्य से--रिम झिम बरसे बादरवा पिया घर आजा- वाह क्या कहने।
वर्षा गुप्ता के देशभक्ति गीत तेरी मिट्टी में मिल जांवां ने हाल को जोश से भर दिया शुभांगी वाघ ने छतरी न खोल बरसात में सुंदर नृत्य तो चंचल मिश्र ने देशभक्ति गीत ए मेरे वतन के लोगों के मधुर स्वर बिखेरे। अपराजिता राजोरिया की कविता काले काले बदरा छाये अलग छाप छोड़ी। छाया श्रीवास्तव के लिये कहूँ वाह क्या बात है। बहुत ही सजीव और जोशीला रहा हिन्दी महिला समिति का सावन उत्सव। बूंदों की सरगम पर छनकते नृत्य सभी अद्भुत और रसीले रहे।
अध्यक्ष रतिजी चौबे के मधुर अभिभाषण डाॅ चित्रा के संबोधन और रेखाजी के आभार प्रदर्शन के साथ आयोजन संपन्न हुआ। महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी मुंबई के राज्यस्तरीय पुरस्कार के लिये साहित्यकार हेमलता मिश्र मानवी का सत्कार कि या गया।। साथ. हीअ.भा. ब्राह्मण महिला जागृति मंच की संसथापिका .रेखा चतुर्वेदी ने,सचिव माला तिवारी ने अध्यक्षा रति चौबे. का शाल ओढ़ा कर सम्मान किया, इस आयोजन का उत्तम संचालन डाॅ कविता परिहार ने किया,एक सावन.की कजरी के साथ कार्यक्रम मनमोहक रहा।