Loading...

दिव्यांग नुपुर पिदादी ने आत्मशक्ति से जीने की राह को सफ़ल एवं प्रेरणात्मक बनाया : पूनम हिंदुस्तानी


विजयिनी सखियां ने मनाया आशीष पल -31 

नागपुर। हम विजयिनी की होनहार सुपुत्री तथा SVK kites की होनहार विद्यार्थी नुपुर पिदादी जिसने सारी विपदाओं को मात देकर अपने आत्मशक्ति से जीने की राह को सफ़ल एवं प्रेरणात्मक बनाया। यू तो हमारी नुपुर दिव्यांग किशोरी है, व्हील चेयर की कमान संभालने के लिए हाथ का भी सहारा मुमकिन नहीं, मुख में वाणी नहीं सिर्फ उंगलियों संग प्यारी साधना माँ के सहारे जिंदगी की जंग को जीतती आ रही है। चेहरे पर सदैव मुस्कान लिए नुपुर डेली नीड्स का संचालन करना, मिट्टी के सुंदर दीपक बनाना आदि कार्यों  से अपनी हिम्मत से आत्मनिर्भर बनी हमारी नुपुर।

दीपावली का सर्वप्रथम स्नेह मिलन मनाने पहुंचे हम सब विजयिनी सखियां नुपुर के संग नुपुर के घर, मिठाइयों एवं उपहार संग ढेर सारा प्यार लेकर। कुछ आशीष भरे पल नुपुर के संग बिताने। इस पल को खूबसूरत बनाने में विशेष सहयोग प्रदान किया विजयिनी पूनम हिंदुस्तानी, विजयिनी सुनीता अनेजा, विजयिनी संगीता पांडे, विजयिनी इशिता चौधरी, विजयिनी ममता तिवारी, विजयिनी डॉ सुषमा नितनवरे, विजयिनी एकता खत्री, विजयिनी रूबी दास, विजयिनी मीना यादव, विजयिनी नीरज जैन, विजयिनी दीप्ति चिचरा साथ ही सबने की खूब खरिदारी नुपुर डेली नीड्स के दुकान से इस तरह सुखद रहा हम सबका अक्टूबर का आशीष पल -31।

समाचार 885609799092790523
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list