Loading...

निराश्रित ज्येष्ठ नागरिकों को दत्तक लें : डॉ. राजू मिश्रा


ज्येष्ठ नागरिक मंडलों से अपील

नागपुर। ज्येष्ठ नागरिक मंडलों से आग्रह है कि वे चार-पाँच निराश्रित ज्येष्ठ नागरिकों को दत्तक (गोद) लेकर उनके दो समय के भोजन की व्यवस्था करें। यह अपील ज्येष्ठ नागरिक प्रतिष्ठान के सचिव डॉ. राजू मिश्रा ने की। उन्होंने कहा कि यदि मंडल इस कार्य को करेंगे , तो समाज में कोई भी जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिक भूखा नहीं रहेगा।
           
दर्शन कॉलोनी स्थित श्री संत गजानन महाराज ज्येष्ठ नागरिक मंडल की ओर से आयोजित खाद्य सामग्री दान कार्यक्रम में डॉ. राजू मिश्रा बोल रहे थे।

            निराश्रित, विकलांग और जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों की मदद के लिए ज्येष्ठ नागरिक प्रतिष्ठान द्वारा चलाए जा रहे पूर्णब्रह्म अभियान को संत गजानन महाराज ज्येष्ठ नागरिक मंडल की ओर से ढाई क्विंटल अन्नधान्य और अन्य खाद्य सामग्री भेंट की गई। इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष विनायक तिजारे ने सामग्री डॉ. मिश्रा को सौंपी।
               कार्यक्रम की शुरुआत में मंडल के अध्यक्ष विनायक तिजारे ने कहा कि गरीबों की भूख मिटाने के लिए शुरू किए गए पूर्णब्रह्म अभियान में हमारे मंडल की तरह अन्य ज्येष्ठ नागरिक मंडल भी शामिल हों और अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग दें. कार्यक्रम में मंडल के पदाधिकारी – सुधाकर बिसन, भास्करराव येवले, अरविंद झोडे, शंकरराव मौदेकर, मोरेश्वर हळबे सहित अनेक महिला और पुरुष सदस्य उपस्थित थे।
समाचार 1187607495154611732
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list