Loading...

पीस मैसेंजर अवार्ड्स से विभूषित किए गए डॉ. राकेश छोकर

                             


वैश्विक स्तर पर शांति, सद्भावना, मानवीयहितों में महत्वपूर्ण योगदान पर मिला सम्मान

नागपुर/नई दिल्ली। राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके डॉ. राकेश छोकर को द ग्लोबल पीस एकेडमी, कोलकाता द्वारा ‘पीस मैसेंजर अवार्ड्स’ से विभूषित किया गया है। इस आशय की जानकारी एकेडमी के चेयरपर्सन एवं ख्यातिलब्ध अंतरराष्ट्रीय विभूति डॉ. सुरेश कुमार अग्रवाल द्वारा दी गई है। डॉ. राकेश छोकर को विशेष सम्मान पत्र सौंपते हुए विभूषित किया गया है। डॉ. छोकर के द्वारा वैश्विक स्तर पर शांति सद्भावना मानवीय हितों के सबल प्रयासों और महत्वपूर्ण योगदान को मद्देनजर रखते हुए यह विशिष्ट सम्मान दिया गया है। जिसका उल्लेख सम्मान पत्र में किया गया है।

एकेडमी द्वारा डॉ. राकेश छोकर को ढेरों बधाईयां, शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।इस विशेष सम्मान की बाबत वार्ता करते हुए डॉ. राकेश छोकर ने कहा है कि डॉ सुरेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में ख्यातिलब्ध संस्था द्वारा सम्मान मिलना बड़े गौरव के पल है। मै संस्था और डॉ अग्रवाल का आत्मीय आभार व्यक्त करता हूं। इस सम्मान से मेरे हौसलों को निश्चित ही बड़ी उड़ान मिलेगी। मेरी कर्मशीलता को पंख लगेंगे।

इस विशेष सम्मान की जानकारी पाकर डॉ. राकेश छोकर के प्रशंसकों में अपार हर्ष है और उन्हें बधाइयां मिलने का सिलसिला जारी है। विदित हो कि उन्हें अभी तक अनेकों विश्व रिकॉर्ड्स के साथ ही राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सैकड़ों की संख्या में प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। पत्रकारिता और साहित्य जगत में भी उनकी शानदार उपलब्धियां रही हैं।
समाचार 1575481482122770124
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list