एंजल वृद्धाश्रम को खाद्य सामग्री की भेंट
https://www.zeromilepress.com/2025/10/blog-post_79.html
पूर्णब्रह्म अभियान का उपक्रम
नागपुर। ज्येष्ठ नागरिक प्रतिष्ठान द्वारा संचालित पूर्णब्रह्म अभियान के अंतर्गत आज एंजल वृद्धाश्रम और हेल्थ केयर सेंटर में ढाई क्वींटल अन्नधान्य एवं अन्य खाद्य का वितरण किया गया। आश्रम संचालिका श्रीमती रानी मनीष ने आश्रम की ओर से यह सामग्री स्वीकार की।
दुर्गानगर स्थित आदर्श ज्येष्ठ नागरिक मंडल, वाठोड़ा के जय महालक्ष्मी मां ज्येष्ठ नागरिक मंडल, शेषनगर के जागृत ज्येष्ठ नागरिक मंडल तथा श्रीहरिनगर ज्येष्ठ नागरिक मंडल के सहयोग से पूर्णब्रह्म अभियान को उपरोक्त सामग्री प्राप्त हुयी थी।
वितरण कार्यक्रम में ज्येष्ठ नागरिक प्रतिष्ठान के सचिव डॉ. राजू मिश्रा, पूर्णब्रह्म अभियान समिति के प्रमुख सुरेश उरकुड़े, आदर्श ज्येष्ठ नागरिक मंडल के दामोदर पालंदूरकर, जागृत ज्येष्ठ नागरिक मंडल की उषाताई शिंदे, जय महालक्ष्मी मां ज्येष्ठ नागरिक मंडल के देवानंद भापकर, हर्षवर्धन चोपड़े, सेवा समिति के अतुल सागुलले, रोशन सहारे और सुरेश साहू उपस्थित थे।