Loading...

सायकल रेस स्पर्धा में पर्यावरण का संदेश


नागपुर। दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय जरीपटका और डॉ. मधुकर राव वासनिक पी डब्लू एस आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस कॉलेज कामठी रोड और रोहिणी फाऊंडेशन इनके संयुक्त तत्वावधान में अंतर  महाविद्यालयीन साइकिल रेस स्पर्धा का आयोजन किया गया। यह स्पर्धा पुरुषों के लिए 21 किलोमीटर का अंतर तथा महिलाओं के लिए 11 किलोमीटर का अंतर रखा गया था। इस स्पर्धा की मुख्य सूत्रधार पी डब्लू एस कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य, प्रोफेसर डॉ.प्रज्ञा बागडे तथा दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य, प्रोफेसर डॉ. रितु तिवारी के मार्गदर्शन में तय हुआ। स्पर्धा में शारीरिक शिक्षण विभाग द्वारा   पर्यावरण का संदेश दिया गया। इसका मुख्य उद्देश्य यह था कि "साइकिल चलाना और पर्यावरण को बचाना और स्वास्थ्य को मजबूत रखना"। 

साइकिल रेस स्पर्धा की शुरुआत सुबह 5:30 बजे पी.डब्लू. एस. कॉलेज के प्रवेशद्वार से हुई। और वहीं पर समाप्त हुई। स्पर्धा में कुल 22 महाविद्यालय के टीमों ने सहभाग लिया था। स्पर्धा मे मुख्य अतिथियों के रूप में आर्य विद्या सभा के अध्यक्ष अशोक कृपलानी और आर्य विद्या सभा के सचिव राजेश लालवानी के उपस्थिति में सायकल रेस स्पर्धा की शुरुआत पी डब्लू एस कॉलेज के प्रवेश द्वार से हुई। तब दोनो कॉलेज के प्राचार्य उपस्थित थे। साइकिल रेस स्पर्धा में पुरुषों में प्रथम पुरस्कार विजेता विकास बिसेन, अरविंद बाबू देशमुख कॉलेज का था। उन्होंने पुरस्कार के रूप में 3000 रुपए रोक और साइकिल हासिल की। द्वितीय पुरस्कार विजेता रितेश धोते, पंजाबराव कृषि विद्यापीठ का था। 

उन्होंने पुरस्कार के रूप में 2000 रुपए रोक और साइकिल हासिल किया। तृतीय पुरस्कार विजेता दिगंत बापट सीपीसी कॉलेज का था। उन्होंने पुरस्कार के रूप में 1000 रुपए रोक और साइकिल हासिल किया। चतुर्थ पुरस्कार सलीम खान, पी डब्लू एस कॉलेज का था । उन्होंने पुरस्कारके रूप में  750 रुपए रोक राशि हासिल की।पंचम पुरस्कार विजेता अभिषेक यादव, बैरिस्टर एस के वानखेडे का था। पुरस्कार के रूप में उसको ₹500 रोक राशि प्राप्त हुई। महिलाओं में प्रथम पुरस्कार विज कुमारी सुमन शाहू जो की दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय से थे, उसको पुरस्कार स्वरूप 3000 रुपए रोक और साइकिल हासिल की। द्वितीय पुरस्कार विजेता कुमारी मयूरी कनौजिया जो कि दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय से थी, उसको पुरस्कार स्वरूप ₹2000 रोक और साइकिल हासिल की। तृतीय पुरस्कार विजेती कुमारी निधि तारारे जो कि अरविंद बाबू देशमुख कॉलेज से थी, उसको पुरस्कार स्वरूप 1000 रुपए रोक और साइकिल हासिल किया। 

चतुर्थ पुरस्कार विजेता कुमारी खुशबू मानिकपुरी जो की दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय से थी उसको पुरस्कार स्वरूप 750 रुपए रोक रकम प्राप्त हुई। पंचम पुरस्कार विजेता कुमारी विद्या  डोंबडे जो कि राजकुमार दास कॉलेज कोराड़ी की छात्रा थी उसको पुरस्कार स्वरूप 500 रोक प्राप्त हुई। पुरस्कार वितरण समारोह मे पीपल्स वेल्फेअर सोसायटी के अध्यक्ष एडवोकेट  मोहन वासनिक और सचिव मनोज वासनिक और रोहिणी फाउंडेशन के वाइस प्रेसिडेंट सुनील घाणेकर इनके शुभ हाथों पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।  संचालन डॉ. मनीषा नागपुरे ने किया। और आभार प्रदर्शन डॉ. सौरभ मोहोड और मीना नरड ने किया। साइकिल रेस का  सफल आयोजन, दोनों कॉलेज के सभी प्राध्यापिकाओं और प्राध्यापक तथा अन्य कर्मचारी वर्ग के सहभाग से हुआ।
समाचार 8276002691459745850
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list