दीवाली पर एकत्र की गई माता लक्ष्मीजी की प्रतिमाओं का विसर्जन
https://www.zeromilepress.com/2025/10/blog-post_914.html
पुजन कर की सामूहिक महाआरती
नागपुर। दीवाली पूजा के पश्चात कई स्थानों पर माता लक्ष्मी जी की प्रतिमाओं को पेड़ों के नीचे या गलियों में छोड़ दिया जाता है, जिससे उनका अनादर होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए भाजपा व्यापारी आघाड़ी प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र कुकरेजा के आवाहन पर नागरिकों ने माता लक्ष्मी जी की प्रतिमाएं भाजपा कार्यालय में एकत्रित की। इन प्रतिमाओं का भाजपा व्यापारी आघाडी प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र कुकरेजा व सास्वत सिंध ब्राह्मण मंडल के सहयोग से विधि-विधान, मंत्रोच्चार और सामूहिक महाआरती के साथ श्रद्धापूर्वक विसर्जन किया गया।
इस अवसर पर भाजपा उत्तर मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी, पूर्व मंगलवारी झोन सभापति प्रमिला मथरानी, दौलत कुंगवानी, जेनिका कुंगवानी, वार्ड अध्यक्ष जगदीश वंजानी, आकाश जटाले, मोहन मंजानी, राजेश धनवानी, नरेंद्र इंगडे, राजू बेलानी, गुलशन दात्रे, रमेश रूपचंदानी, रोशन चावला, महेश चावला, फतन गोपचंदानी, गुड्डू केवालरामानी, सीमा मेश्राम, मुकेश सहजरामानी, हरीश लालवानी, जय करमचंदानी, हर्ष नानवानी, विलास तालेकर, पूजा मोरयानी, कोमल खिलवानी, सीमा रामचंदानी, अनिल कुकरेजा, नंदलाल कांजन,ओम बाखरू, संदीप कोथरे, नंदकिशोर वर्मा, ब्राह्मण मंडल के सुनील शर्मा, मुरलीधर शर्मा, महेश शर्मा, घोटकी महाराज, प्रदीप कुंगवानी, नलिनी रेड्डी, विनय शर्मा, शुभाष दहाट उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में सभी दरबारे, संस्था और पंचायतो का सहयोग रहा।
