नागपुर गुजराती ब्रह्म समाज द्वारा विद्यार्थियों का सम्मान समारोह संपन्न
https://www.zeromilepress.com/2025/10/blog-post_92.html
नागपुर। नागपुर गुजराती ब्रह्म समाज द्वारा विद्यार्थियों का सम्मान समारोह संपन्न हुआ। कक्षा 10वीं और 12वीं में उच्च अंक प्राप्त करने वाले समुदाय के सभी छात्रों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, जयदेव शंकर ठाकर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
मंच पर ट्रस्टी मंडल के अध्यक्ष नरेंद्रभाई जा, ब्रह्म समाज के अध्यक्ष संजय ठाकर, उपाध्यक्ष निखिलेश ठाकर, राजेंद्र मेहता, ट्रस्टी योगेश भाई जोशी, मानद मंत्री चेतन भाई जोशी थे। 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले निसर्ग हिमांशु ठाकर, सांची उमेश जोशी, नित्या पीयूष पंडया रिया जतिन आचार्य ,काव्य उमेश जोशी, वनन्या धर्मेश मेहता, श्रुति बृजेश जोशी, पलक योगेश व्यास भव्यम गौरव पंडिया को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उनके माता-पिता को भी सम्मानित किया गया। अपने भाषण में समाज के अध्यक्ष संजय ठाकर ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए पढ़ाई के साथ-साथ समाज में भी अपना योगदान देना चाहिए छात्र अपनी शिक्षा के साथ-साथ एक अच्छे इंसान बन सकते हैं और परिवार, समाज और देश की प्रगति में योगदान दे सकते हैं। ट्रस्टी मंडल के अध्यक्ष नरेंद्र झा विद्यार्थियों को उत्तीर्ण होने पर बधाई देते हुए कहा कि समाज परिवार और अपना नाम रोशन करें एवं भविष्य में आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर दृष्टि मंडल अध्यक्ष नरेंद्र जहां, ट्रस्टी योगेश जोशी, ब्रह्म समाज अध्यक्ष संजय ठाकर, उपाध्यक्ष निखिलेश ठाकर प्रा आरडी मेहता, मानद मंत्री चेतन जोशी, सहसचिव मनीष जोशी, कोषाध्यक्ष केयूर व्यास,सदस्य जयेश जोशी, राजेश जोशी, सतीश भट्ट, ब्रिजेश व्यास, अनूप शुक्ला, नितिन ठाकर, विनोद जोशी, मुकेश जोशी,धर्मेश शुक्ला, प्रदीप व्यास, संजय पंडिया, युवा मंडल अध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, गोपाल व्यास, प्रतीक शुक्ला, हितेश त्रिवेदी महिला मंडल अध्यक्ष वोल्गा ठाकर, सचिव गीता मेहता, नूतन जहां, नीता शुक्ला,साधना जोशी, राम आचार्य, सरोज मेहता, कविता शुक्ला, विद्या व्यास आदि उपस्थित थे। मंच का संचालन हिमांशु शुक्ला ने किया तथा आभार मानद मंत्री चेतन जोशी ने व्यक्त किया।