Loading...

28वाँ अन्तर्राष्ट्रीय जुनूँ अवॉर्ड - 2025 की घोषणा


नागपुर। लखनऊ सहित देश भर के बीस (20) जनपदों में विश्व मानव दिवस - 2026, स्टेट एवं 28वाँ अन्तर्राष्ट्रीय जुनूँ अवॉर्ड - 2025 विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी विश्व मानव संघ 28वें अन्तर्राष्ट्रीय जुनूँ अवॉर्ड - 2025 का आयोजन जनपद लखनऊ में विश्व मानव दिवस के अवसर पर 1 जनवरी 2026 दिन बृहस्पतिवार को करने जा रहा है । विश्व मानव दिवस प्रत्येक वर्ष 1 जनवरी को विश्व मानव संघ द्वारा प्राणी एवं पर्यावरण की रक्षा के लिए मनाया जाता है। 

विश्व मानव दिवस के इस अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय जुनूँ अवॉर्ड - 2025 से 13 विभूतियों का नागरिक अभिनन्दन लखनऊ में किया जाएगा जिसमें 1- कोलम्बिया (दक्षिणी अमेरिका) स्थित संघ कन्सेसिया कोलम्बिया के अध्यक्ष को समाज सेवा के लिए। 2- चीन के "चाइनीज अर्थ एक्शन" के अध्यक्ष को समाज सेवा के लिए । 3- केन्या (पूर्वी अफ्रीका) के इन्वायरमेन्ट् प्रोटेक्शन एण्ड कम्युनिटी डेवलपमेन्ट के मा. अध्यक्ष को समाज सेवा के लिए। 4- न्यूजीलैण्ड (ओशिनिया) के पेसिफिक इंस्टिट्यूट ऑफ रिसोर्स मैनेजमेन्ट के अध्यक्ष को सेवा के लिए। 

5- बल्गारिया (यूरोप) के एसोसिएशन ऑफ बल्गारियन इकोलाजिस्ट्स के अध्यक्ष को समाज सेवा के लिए एवं 6- भारत से डॉ. धर्मेद्र प्रताप सिंह (बाँदा) को द्वन्द्वात्मक एवं साहित्यिक सेवाओं के लिए। 7- डॉ. विभा प्रकाश (लखनऊ) को हिन्दी साहित्य के लिए ।8- नीलम रानी गुप्ता (आगरा) को प्राणी मात्र रक्षा पर आधारित सहित्य के लिए। 9- निशी कुलश्रेष्ठ (नई दिल्ली) को जमीनी स्तर की मूलभूत सामाजिक सेवाओं के लिए। 10- कुमुद वर्मा (अहमदाबाद) को बच्चों एवं महिलाओं पर रचनात्मक एवं प्रेरणादायी लेखन के लिए। 11- कालीशंकर श्रीवास्तव (फतेहपुर) को समाज सेवा के लिए। 12 - डॉ. शेख अनीसुद्दीन अलाउद्दीन (जलगाँव) के उर्दू शिक्षण के लिए। 13- गोरखपुर से मा. रितुखरे समाज सेवा के लिए एवं हिमांचल प्रदेश, नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु एवं केरल के लगभग 300 मेधावी बच्चों को उनके समीप के जनपदों में स्टेट जुनूँ अवॉर्ड 2025 से उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

सभी सम्मानित विभूतियों ने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज सेवा, कला, चिकित्सा, पर्यटन एवं शैक्षिक विकास को साधना मान कर अपने आपको समाज के लिए समर्पित कर दिया। अन्तर्राष्ट्रीय जुनूँ अवॉर्ड से प्रत्येक वर्ष समर्पित और कठिन परिश्रम से आगे आने वाले कलाकारों, शायरों, दार्शनिकों, लेखकों, पर्यटकों, चिकित्सकों, समाज सेवियों, एवं साहसी कार्य करने वाले नागरिकों को विश्व मानव संघ सम्मानित करता है। विश्व मानव दिवस की शुरुआत विश्व मानव संघ के संस्थापक अध्यक्ष स्व. डॉ. रश्मि भूषण "जुनूँ' ने की थी। इस अवसर पर स्व. डॉ. रश्मि भूषण जुनूँ एवं स्व. प्रेमलता श्रीवास्तव द्वितीय अध्यक्ष विश्व मानव संघ एवं विश्व प्रसिद्ध लेखक एवं विचारक जॉन मिल्टन को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। मानव दिवस प्राणी एवं पर्यावरण मात्र की सुरक्षा के लिए मनाया जाता है ।
-
लखनऊ में उक्त दिवस के इस अवसर पर प्रख्यात कवि अशोक कुमार श्रीवास्तव "रंग" द्वारा रचित पुस्तक "सर्वेश्वरी श्री राधारानी शरणम्' का विमोचन समारोह के मुख्य अतिथि नरेश शंकर श्रीवास्तव द्वारा किया जाएगा। यह जानकारी "विश्व मानव संघ" के अध्यक्ष प्रवीण भूषण श्रीवास्तव द्वारा दी गयी है।

विभिन्न राज्यों से चुने गये 300 बच्चों को राज्य से चयनित वर्ल्ड ह्यूमन आर्गनाइजेशन से जुड़े तमाम आयोजकों बच्चों को उनकी प्रतिभा कौशलता के लिये सम्मानित करेंगे। विभिन्न राज्यों से संबंधित आयोजक--  .दीपक कुमार ललोत्रा सांबा / कठुआ जम्मू एवं कश्मीर , संतोष कुमार चोखना -बिलासपुर हिमाचल प्रदेश, डा० विभा जोशी त्रिपाठी "विभूति" नई दिल्ली, एच० आर० "सनी" मुरादाबाद उत्तर प्रदेश, डा० अनुराग श्रीवास्सव, श्रीमती नीति श्रीवास्तव फतेहपुर उत्तर प्रदेश, कृष्ण कुमार सविता अमौली -फतेहपुर उत्तर प्रदेश, प्रियाँक सक्सेना भोगाँव - मैनपुरी उत्तर प्रदेश, 

विजय लक्ष्मी तिवारी, रीति सक्सेना कानपुर उत्तर प्रदेश, नीरज श्रीवास्तव रायबरेली उत्तर प्रदेश, शरद चन्द्र श्रीवास्तव न्याय नगर प्रयागराज उत्तर प्रदेश, केशव प्रकाश सक्सेना प्रयागराज उत्तर प्रदेश, राकेश गुप्ता एवं प्रखर श्रीवास्तव बहराईच बहराईच उत्तर प्रदेश, अदिक्षा देवांगन छत्तीसगढ़ बलरामपुर, वीणा आडवाणी "तन्वी" नागपुर महाराष्ट्र, मो0 सैफ खान मुम्बई महाराष्ट्र, सिंधु थॉमस अल्लपूजा केरल, शक्ति मारी सतीश चेन्न तमिलनाडु, विश्व मानव संघ (वर्ल्ड ह्यूमन आर्गनाईजेशन लखनऊ उत्तर प्रदेश, अर्चना श्रीवास्तव लखीमपुर उत्तर प्रदेश, अनामिका श्रीवास्तव लखनऊ उत्तर प्रदेश.
समाचार 1757915585308461877
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list