स्तन कैंसर जागरूकता पर हुआ व्याख्यान
https://www.zeromilepress.com/2025/11/blog-post_11.html
उड़ान चेतना महिला मंच का आयोजन
नागपुर। विदर्भ हिन्दी साहित्य सम्मेलन का उपक्रम उड़ान महिला चेतना मंच के अंतर्गत स्तन कैंसर जागरूकता एवं प्लास्टिक फ्री रसोईघर कैंसर से करे बचाव पर आधारित कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसकी मुख्य संयोजिका पूनम हिंदुस्तानी तथा शांति कोठारी थी। शुभारंभ के पूर्व देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के जयंती विशेष पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
मुख्य अतिथि के तौर पर रोटरी क्लब एलाइट की अध्यक्षा सना पंडित की विशेष उपस्थिति रही। बेहद ही सराहनीय तरीके से प्लास्टिक फ्री रसोईघर कैंसर से बचाव पर सभी का मार्गदर्शन किया। ब्रैस्ट कैंसर सुप्रसिद्ध शेफ़ नीरज जैन ने उनके इलाज़ के दौरान में नागपुर के डाक्टरों की तरफ से निराशाजनक अनुभव सांझा किए तथा टाटा मेमोरियल अस्पताल मुंबई के कार्यशैली की प्रशंसा की।
ब्रैस्ट कैंसर विजयिनी सुनीता दुबे ने अविवाहित युवतियों में बढ़ते ब्रैस्ट कैंसर बिमारी पर चिंता जताई। ब्रैस्ट कैंसर विजयिनी प्रिया सिन्हा ने सांझा किया कैसे कोरोना काल में इस बीमारी से उनके पतिदेव के सहयोग के साथ इस पर विजय हासिल की। ब्रैस्ट कैंसर विजयिनी ममता सिंह ने बताया इस बीमारी में आस पास के सभी प्रियजनों ने साथ छोड़ दिया था पर अपने पति के सहयोग से अपने मासूम बच्चों के लिए इस बीमारी से हिम्मत से मैने विजय पायी। ब्रैस्ट कैंसर विजयिनी मिनाक्षी कनीरे ने भी सांझा किया किमो के दौरान पति को खोने के बावजूद संयम और सकारात्मक उर्जा के साथ एक माँ अपने बच्चों के लिए विजयिनी बनी।
कार्यक्रम का संचालन उड़ांन सदस्या माधुरी मिश्रा ने किया। सना पंडित एवं सुनीता दुबे का स्वागत रूबी दास, नीरज जैन का स्वागत पूनम हिंदुस्तानी, प्रिया सिन्हा का स्वागत शांति कोठारी ने स्मृति चिन्ह तथा अंगवस्त्र देकर किया। अतिथियों की परिचय प्रस्तुति हेमलता मिश्र मानवी, माधुरी राऊरकर, रामकुमारी कर्नाहके ने दी। स्वागत वक्तव्य उड़ान संयोजिका पूनम हिंदुस्तानी तथा आभार टीम सदस्या शान्ति कोठारी ने दिया।


