Loading...

दयानंद में मनाया संविधान दिवस


नागपुर। दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग द्वारा संविधान दिवस मनाया गया। इस दिवस के उपलक्ष में प्राचार्या प्रो डॉ ऋतु तिवारी ने  छात्राओं को इस दिवस का महत्व समझाते हुए कहा कि भारत के संविधान को अपनाने का स्मरणोत्सव मनाने और संविधान के संस्थापकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने और उनके योगदान को याद करने के लिए हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है।   

प्रो डॉ  सुजाता साखरे तथा सभी छात्राओं द्वारा सामूहिक संविधान उद्देशिका का वाचन किया गया। संविधान के मूलभुत तत्व और अधिकार इस विषय पर भाषण स्पर्धा आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम अधिकारी डॉ वर्षा आगरकर ने किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में छात्राएं तथा प्राध्यापिकाएं उपस्थित थे।
समाचार 6732582215523594897
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list