Loading...

द डॉक्टर शेफ कुकिंग कॉन्टेस्ट : हीलिंग विद फूड


महिलाओं के स्वास्थ्य में पोषण के महत्व को उजागर करने वाली अनोखी पाक कला प्रतियोगिता

नागपुर। नागपुर ऑब्स्टेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी (NOGS) द्वारा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) और एसोसिएशन ऑफ मेडिकल विमेन नागपुर (AMWN) के सहयोग से एक अनोखा और प्रेरणादायी आयोजन - द डॉक्टर शेफ प्रतियोगिता : हीलिंग विद फूड' - गुरुवार, 13 नवम्बर 2025 को डॉ. उषा हारदास हॉल, आईएमए एनेक्स, आईएमए हाउस, नागपुर में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।


इस विशेष प्रतियोगिता का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य में पोषण की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करना था, जिसमें चिकित्सीय ज्ञान और पाक कला का सुंदर समन्वय किया गया। प्रतियोगिता के विषयों में एनीमिया (गर्भवती एवं गैर गर्भवती), पीसीओएस, मोटापा, रजोनिवृत्ति (मेनोपॉज) तथा डायबिटीज जैसे प्रमुख स्वास्थ्य विषयों को शामिल किया गया।


कार्यक्रम का उद्घाटन प्रसिद्ध शेफ विष्णु मनोहर (विष्णुजी की रसोई) द्वारा किया गया, जिन्होंने अतिथि विशेष के रूप में अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को विशेष बना दिया। उनके साथ वरिष्ठ ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. जी.के. सरोदे भी उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अंजली भांडारकर, आईएमए नागपुर ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम का स्वागत भाषण डॉ. अलका कुमार ने दिया। प्रतियोगिता में प्रस्तुत व्यंजनों का मूल्यांकन करने के लिए निर्णायक मंडल में डॉ. शेफाली कुमार (पोषण विशेषज्ञ), डॉ. कविता गुप्ता (वरिष्ठ न्यूट्रिशनिस्ट), डॉ. गीरा सोनी (मान. सचिव, AMWN) और डॉ. कंचन सोरटे (पूर्व अध्यक्ष, NOGS) शामिल थीं।

यह आयोजन डॉ. अलका कुमार (अध्यक्ष, NOGS) के नेतृत्व में, डॉ. सुवर्णा जोशी (मान. सचिव, NOGS), डॉ. राजेश सावरबांधे (अध्यक्ष, IMA), डॉ. जितेंद्र साहू (मान. सचिव, IMA), डॉ. अंजली चिव्हाणे (अध्यक्ष, AMWN) और डॉ. गीरा सोनी (मान. सचिव, AMWN) के सहयोग से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. सुषमा देशमुख और डॉ. संजना अग्रवाल रहीं। प्रतिभागियों ने अत्यंत उत्साह और रचनात्मकता के साथ पौष्टिक व चिकित्सीय महत्व वाले व्यंजन प्रस्तुत किए। उनके व्यंजनों में स्वाद, स्वास्थ्य और ज्ञान का सुंदर मिश्रण देखने को मिला, जिससे यह सिद्ध हुआ कि “भोजन ही सर्वोत्तम औषधि हो सकता है'।
विजेताओं में प्रथम स्थान डॉ. श्रुति झलके, द्वितीय स्थान डॉ. निकिता खानोरकर और तृतीय स्थान कल्पना गावंडे ने प्राप्त किया। प्रोत्साहन पुरस्कार डॉ आशा बजाज, डॉ. वैशाली राऊत और वंदना गावंडे को प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में संघटन की मानद सचिव डॉ. सुवर्णा जोशी ने आभार प्रदर्शन किया।
समाचार 4263351217665976763
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list