Loading...

सेवन नोट्स की ‘सुरमयी यादों की शाम' ने श्रोताओं के दिलों को छुआ




नागपुर। ‘सेवन नोट्स' द्वारा आयोजित कार्यक्रम 'सुरमयी यादों की शाम' में गायकों की जीवंत प्रस्तुति ने श्रोताओं के दिलों को छू लिया। श्रोताओं ने गायन का आनंद लिया और यादों के झूले पर झूमे। यह कार्यक्रम शुक्रवार, 31 अक्टूबर को शाम 6 बजे साइंटिफिक ऑडिटोरियम, लक्ष्मीनगर में संपन्न हुआ।
'झुकी झुकी सी नजर', 'लोभों से छू लो तुम', 'वादा तेरा वादा', 'रोज रोज आंखो तले', 'दिल चीज है क्या', 'अखिनियोंके झरोकोंसे', 'मैं चली मैं चली' जैसे 27 मधुर गानों ने दर्शकों की यादों को ताजा कर दिया। कार्यक्रम के नाम के अनुरूप यह सुरीली शाम यादगार रही।

मुकुल पांडे, पद्मजा सिन्हा, डॉ. सुधीर कुन्नावर, सुचिता पद्मावर, अमित पेढेकर, अर्चना उचके, आरती भालेराव, जयवंत इंगले, शशिकांत वाघमारे, लता और दीपक रायरकर, स्वप्निल नंदे, प्रकाश कुलकर्णी, रजनी ठाकरे, सुषमा खांडेकर, संगीता भगत के साथ आर्य पुरनकर और सचिन धोमने की संगीत व्यवस्था थी। वैभव पारस्कर की प्रस्तुति से कार्यक्रम को और अधिक श्रव्य बना दिया गया। बड़ी संख्या में प्रशंसक मौजूद थे।
समाचार 3665812206102452200
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list