वामा विमर्श मंच ने वन उद्यान में दीपावली मिलन हर्षोल्लास से मनाया
https://www.zeromilepress.com/2025/11/blog-post_21.html
नागपुर। वामा विमर्श मंच ने अपनी संस्था का दीपावली मिलन वन उद्यान (जापानी गार्डन) में हर्षोल्लास से मनाया। प्रकृति की गोद में हरे पेड़ों की छांव में सखियों ने खूब आनंद उठाया। कार्यक्रम का संयोजन और व्यवस्था अध्यक्ष रीमा दीवान चड्ढा और सचिव नीलम शुक्ला की थी।
कार्यकारी अध्यक्ष शगुफ्ता यास्मीन काज़ी और उपाध्यक्ष डाॅ.आभा सिंह भी आयोजन में प्रमुखता से उपस्थित थे।
सुषमा अग्रवाल, रेशम मदान, जिगिशा शाह और रजनी कौशिक ने रोचक खेल खिलाये। सखियों ने उन्मुक्त मन से आयोजन के हर पल का मज़ा लिया। यूं लगा बचपन लौट आया है सभी का। वरिष्ठ सदस्यों में निर्मला पांडे, रूबी दास, लक्ष्मी वर्मा, छवि चक्रवर्ती, शबनम जैन और छाया श्रीवास्तव ने पूरे जोश से सहभागिता की। घर के बने पकवान लेकर रिंकू घोष, अवंती इंदुरकर, लक्ष्मी वर्मा , रेणु मालवीय, अलका देशपांडे और शुभांगी वाघ उत्साह से सम्मिलित हुईं।
मधुलता व्यास, ज्योति गजभिये, वंदना सहाय, संतोष बुद्धराजा, मधु सिंघी, जयमाला तिवारी, अनिता सराफ, रिंकू घोष, रितु आनंद शर्मा, सरिता त्रिवेदी, ममता विश्वकर्मा, अनिता गायकवाड़, रुपिंदर छतवाल, निरंजना गांधी, मंजू पांडे, रेखा मिश्रा, कविता कौशिक, प्रतिभा भोले, किरण हटवार, ममता परिहार, मीरा कार्निक, आरती पाटिल, छाया लिखार, अवंती इंदुरकर, आभा आसुदानी और माधुरी मिश्रा ने मिलकर स्नेह मिलन और पिकनिक का भरपूर आनंद उठाया। फल, मिठाई और स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ भोजन और चाय की व्यवस्था भी की गयी। सुंदर उपहार और पुरस्कार भी सभी को मिले। बच्चियों में संजना सिंह और आरोही अग्रवाल के आने से रौनक हुई। अंत में नीलम शुक्ला ने आभार प्रदर्शन किया।


