Loading...

देशभक्ति आयोजन की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी


निकलेगी क्रांतिवीरों की झांकिया

नागपुर। आज़ाद यूथ फोर्स के संस्थापक सदस्य ने जानकारी साझा की है कि स्व. सुमन गुप्ता की पावन स्मृति में एक शाम युवा प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद के नाम महोत्सव 30 नवंबर से 28 दिसंबर की तैयारी का आगाज़ जोश व उत्साह के साथ हो चुका है। हर वर्ष दिसंबर महीने में आयोजित होने वाले इस देशभक्ति से ओतप्रोत बाल विकास आयोजन का इंतज़ार स्थानीय रहवासी बेसब्री से करते है। वंदे मातरम खेल मैदान पर सौंदर्यीकरण का कार्य सभी आज़ाद यूथ फोर्स वड़धामना के स्वयंसेवकों व आरसीसी क्लब के बच्चों द्वारा पूरे उत्साह के साथ किया गया। 

भव्य आयोजन की शुरुआत रविवार 30 नवंबर को क्रांतिवीरों की झांकियों से होगी। ताजने ले ऑउट से झांकी निकलेगी, वंदे मातरम मैदान में विराम दिया जाएगा। यहाँ विधिवत रूप से क्रांतिवीरों का पूजन कर आरती की जाएगी। साथ मे खेल स्पर्धा हेतु विभन्न स्पर्धाओं की तैयारियां युद्ध स्तर पर प्रतिदिन जारी है। इस बार खेल महोत्सव स्पर्धा के अंतर्गत क्रिकेट में कुल 8 टीमो को प्रवेश दिया जा रहा है। जिन्हें क्रांतिवीरों के नाम दिए गए है। इनमें आरसीसी क्लब वड़धामना के बच्चों की 2 टीम भी शामिल है। 

स्पर्धाओं में अन्य स्पर्धाओं कैरम, चेस, सामान्यज्ञान स्पर्धा व देशभक्ति गीत आधारित डांस स्पर्धा का भी आयोजन किया जाएगा। समस्त स्पर्धाओं का विजेता पुरस्कार दिनांक 28 दिसंबर को समापन समारोह के सांस्कृतिक आयोजन के दौरान विजयी टीमो को विशेष  आमंत्रित अतिथियों के हस्ते प्रदान किया जाएगा।

आज़ाद यूथ फोर्स वड़धामना के संस्थापक सदस्य अधिवक्ता सुरेंद्र मिश्रा हिंदुस्तानी के संयोजन में आयोजन की तैयारियों पर सभी सदस्यगण गंभीरता से नज़र बनाये हुए है। अधिवक्ता मकरंद जोगवार के नेतृत्व में युवा अधिवक्ता ब्रिगेड व आज़ाद यूथ फोर्स के स्वयंसेवक मनोज गुप्ता, रवि त्रिपाठी, गोविन्दा माले,भेलेन्द्र भोंगाड़े, सुभम ढोले, सुभाष धांडे, कुंदन यादव, नवीन शर्मा आदि स्वयंसेवक सफलतार्थ प्रयास कर रहे हैं।
समाचार 614917522337327758
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list